फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JP Nadda targets Congress in Haryana

जेपी नड्डा का बड़ा हमला: हरियाणा में बोले- कांग्रेस अब भाई-बहन की पार्टी, भाजपा परिवार वाले दलों से लड़ रही

Fri, 02 Sep 2022 10:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 10:53 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के दो दिन के दौरे के दौरान शुक्रवार को कैथल स्थित नई अनाज मंडी में अमृत काल संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम दलों पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नहीं, भाई-बहन की पार्टी है। 

विज्ञापन
JP Nadda targets Congress in Haryana
कैथल में जेपी नड्डा की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के लिए भाजपा परिवार वाली पार्टियों से लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस व अन्य परिवार केंद्रित पार्टियां खुद व अपने बच्चों को बचाने के लिए काम कर रही हैं। कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए नड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की बात करने वाले पहले अपनी पार्टी को तो जोड़कर रख लें। 

विज्ञापन


कांग्रेस अब राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नहीं, भाई-बहन की पार्टी है। नड्डा हरियाणा के दो दिन के दौरे के दौरान शुक्रवार को कैथल स्थित नई अनाज मंडी में अमृत काल संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अंबाला में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से बाहर होने पर नड्डा ने कहा कि 50 साल पार्टी के लिए बिताने वाले भी अब साथ छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो ने कभी सोचा है कि वे क्यों जा रहे हैं। इसलिए भारत जोड़ों की बात करने वालों को पहले अपनी ‘कांग्रेस जोड़ों’ के लिए अभ्यास करना चाहिए। नड्डा ने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल समेत अन्य राज्यों की परिवार केंद्रित पार्टियों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के हम जात-पात में बंटने नहीं देंगे: मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। समाज को अपना परिवार मानकर यूं ही सेवा करते रहेंगे। हरियाणा के लोगों को जात-पात में नहीं बंटने देंगे। हम ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की सोच से आगे बढ़ रहे हैं। हम देश के लिए हैं, वे अपने लिए हैं।


इससे पहले रैली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े का अभिनंदन किया। रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed