फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Jan Abhar rally of Jannayak Janata Party Postponed

नौ दिसंबर को होने वाली जजपा की जन आभार रैली स्थगित, फतेहाबाद में अजय चौटाला ने की घोषणा

Thu, 26 Nov 2020 04:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Jan Abhar rally of Jannayak Janata Party Postponed
जजपा की जन आभार रैली स्थगित। - फोटो : अमर उजाला

भिवानी में नौ दिसंबर को जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रस्तावित जन आभार रैली स्थगित कर दी गई है। सर्दी और कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से पार्टी नेतृत्व ने रैली स्थगित करने का फैसला लिया है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से सलाह लेकर कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण फिलहाल रैली स्थगित कर दी है। भविष्य में हालात ठीक होने पर नई तारीख तय कर कार्यकर्ताओं को सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन


किसानों को सरकार ने तीन दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया
अजय चौटाला ने किसानों के आंदोलन के सवाल पर कहा कि किसानों की आड़ में राजनीति हो रही है। किसान एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की मांग कर रहे हैं, जबकि हाल में ही सारी खरीद एमएसपी पर हुई है। क्या सिर्फ दो ही प्रदेश में किसान हैं। आंदोलन भी वहां हो रहे हैं, जहां एमएसपी मिलता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस व इनेलो भी आंदोलन को समर्थन देने की बात कर रही है। मगर जब विधानसभा व लोकसभा का सत्र हुआ तो इस विषय पर किसी ने संशोधन संबंधी बात नहीं की। कांग्रेस के लोकसभा में सांसद है, उन्होंने क्यों नहीं मांग रखी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि दूसरों के शिकार न हों। चौटाला ने बताया कि दो बार पहले भी सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। अब फिर तीन दिसंबर को बातचीत का न्योता दिया है। किसान बैठकर सरकार के साथ बातचीत से हल निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में रोजाना आठ हजार केस आ रहे हैं, इसलिए किसान को रोक रहे
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के सवाल के जवाब में अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दिल्ली में हर रोज आठ हजार कोरोना केस आ रहे हैं। एकदम से किसानों की भीड़ दिल्ली में बढ़ने से उनके लिए जानलेवा स्थिति बन सकती है। इसीलिए सरकार उन्हें दिल्ली जाने से रोक रही है। इससे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक को प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, टोहाना विधायक देवेंद्र सिंह बबली, जिला प्रभारी पिरथी सिंह नंबरदार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, पूर्व विधायक रणसिंह बेनीवाल, कुलजीत कुलाड़िया, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, आत्मप्रकाश बत्तरा, महिला विंग अध्यक्ष कैलाशो रानी, रतिया हलका अध्यक्ष राकेश सिहाग, टोहाना हलका अध्यक्ष संदीप समैण, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू, विकास मेहता, इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed