फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Crime rate down 3.75% in Haryana

हरियाणा में छह महीनों में 3.75 फीसदी घटा अपराध, हत्या, डकैती, अपहरण के मामलों में कमी

Fri, 10 Jul 2020 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jul 2020 01:05 AM IST
सार

  • हत्या, डकैती, अपहरण जैसे जघन्य अपराध में आई गिरावट
  • इस गिरावट को पूरा साल बरकरार रखना पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Crime rate down 3.75% in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि पिछले 6 महीनों में प्रदेश में अपराध का ग्राफ पिछले साल की तुलना में 3.75 प्रतिशत कम हुआ है। हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूटपाट, फिरौती के लिए अपहरण सहित अन्य जघन्य अपराध के मामलों में कमी आई है। इस साल जनवरी-जून 2020 के बीच आईपीसी के तहत दर्ज 49,978 मामलों की तुलना में 2019 की इसी अवधि में 51928 मामले दर्ज हुए। 

विज्ञापन


पुलिस द्वारा प्रथम 6 माह की अवधि में हत्या के 84.63 प्रतिशत मामलों, गैर इरादतन हत्या के 100 प्रतिशत, हत्या को प्रयास के 91.75 प्रतिशत, चोट के 97.66 प्रतिशत और अपहरण के 83.59 प्रतिशत मामलों को सुलझाया गया है। पूरा साल इस गिरावट को बरकरार रखना अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


क्राइम अगेंस्ट पर्सन्स में 4 फीसद की गिरावट
पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने बताया कि 6 माह में क्राइम अगेंस्ट पर्सन्स के मामलों में 4.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी से जून 2020 में हत्या के मामलों की संख्या 2019 की समान अवधि की तुलना में 590 से घटकर 488 रह गई, जो 17.28 प्रतिशत की गिरावट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का प्रयास की घटनाओं में भी कमी आई है जो 467 से घटकर 449 रह गई। अन्य गंभीर अपराधों में गलत तरीके से कारावास के मामलों में 957 केस (18.56 प्रतिशत) की कमी आई है। 2019 में जहां 5155 मामले दर्ज हुए थे, वहीं इस साल 4198 मामले पंजीकृत हुए। लड़कों और पुरुषों के अपहरण की वारदातें भी साल 2019 के 350 से घटकर 2020 में 262 रह गई, जोकि 25.14 प्रतिशत कम है।

लूटपाट, डकैती, स्नैचिंग भी कम हुई
संपत्ति के खिलाफ अपराध की वारदातों का ग्राफ भी कम हुआ है। जनवरी-जून 2020 में सेंधमारी के मामलों की संख्या में 9.67 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2019 के प्रथम 6 माह में जहां 3607 मामले सामने आए। वहीं 2020 की इसी अवधि में यह कम होकर 3258 रह गए। चोरी के मामलों की संख्या में भी 31.12 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई जो 11794 से घटकर 8123 रह गई। लूटपाट के मामलों की संख्या भी 667 से कम होकर 500 रह गई। पिछले साल 2019 में स्नैचिंग के 1023 मामले रिपोर्ट हुए थे, जो 2020 में 670 तक रह गए। डकैती का ग्राफ भी अपेक्षाकृत बेहतर रहा जिसमें 10.66 प्रतिशत तक की कमी आई।


धारा 188 के उल्लंघन के मामले बढ़े
हालांकि, आईपीसी की धारा 188, जो कानूनन आदेशों के उल्लंघन से संबंधित है, के तहत दर्ज मामलों भी वृद्धि देखी गई, जिनकी संख्या 2019 के 98 मामलों से बढ़कर इस साल 4189 दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed