फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: corona in haryana, haryana corona update, haryana corona latest news, covid-19 positive cases in haryana

हरियाणा: सीएम आवास में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रदेश में 10 की और मौत

Thu, 20 Aug 2020 03:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 03:21 AM IST
सार

  • सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया
  • हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 49930 हुई, 10 और मरीजों की मौत

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: corona in haryana, haryana corona update, haryana corona latest news, covid-19 positive cases in haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के बाद अब कोरोना की एंट्री सीएम आवास में भी हो गई है। सीएम आवास पर काम करने वाले नौ लोगों को कोरोना हो गया है। पंचकूला की कोविड लैब में  टेस्ट के बाद इस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो गई है। सभी की रिपोर्ट आई है। पंचकूला सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने की इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ स्थित हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर 49 वर्षीय व्यक्ति,  24 वर्षीय, 23 वर्षीय, 26 वर्षीय, 31 वर्षीय, 33 वर्षीय, 38 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय व्यक्ति और 36 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। इन सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा में 994 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 758 मरीज ठीक हो गए हैं। फरीदाबाद, रेवाड़ी, अंबाला में दो-दो व गुरुग्राम, हिसार, कुरुक्षेत्र व सिरसा में एक-एक मरीज ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 49930 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 567 हो गया है। संक्रमण की दर 5.65 प्रतिशत है और रिकवरी दर 84.23 प्रतिशत है। प्रदेश में फिलहाल 158 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में 79, गुरुग्राम में 67, सोनीपत में 40, रेवाड़ी में 52, अंबाला में 68, रोहतक में 56, पानीपत में 83, करनाल में 78, हिसार में 39, पलवल में 6, पंचकूला में 46, महेंद्रगढ़ में 55, झज्जर में 10, भिवानी में 71, कुरुक्षेत्र में 60, नूंह में 7, सिरसा में 18, यमुनानगर में 88, फतेहाबाद में 29, कैथल में 17 व जींद में 25 नए मरीज सामने आए हैं। 

अब तक फरीदाबाद में 11315, गुरूग्राम में 10539, सोनीपत में 3572, रेवाड़ी में 2692, अंबाला में 2771, रोहतक में 2300, पानीपत में 2388, करनाल में 1815, हिसार में 1408, पलवल में 1322, पंचकूला में 1313, महेंद्रगढ़ में 1271, झज्जर में 1021, भिवानी में 1038, कुरुक्षेत्र में 1071, नूहं में 651, सिरसा में 805, यमुनानगर में 830, फतेहाबाद में 593, कैथल में 548, जींद में 418 व चरखी दादरी में 249 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

 ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 10437, गुरुग्राम में 9672, सोनीपत में 3181, रेवाड़ी में 2323, अंबाला में 2402, रोहतक में 1809, पानीपत में 1639, करनाल में 1276, हिसार में 1156, पलवल में 1201, पंचकूला में 912, महेंद्रगढ़ में 864, झज्जर में 918, भिवानी में 886, कुरुक्षेत्र में 644, नूंह में 589, सिरसा में 430, यमुनानगर में 444, फतेहाबाद में 457, कैथल में 344, जींद में 319 व चरखी दादरी में 153 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed