{"_id":"5f31770a8ebc3e4ae2047705","slug":"haryana-news-in-hindi-corona-in-haryana-haryana-corona-update-haryana-corona-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 794 नए पॉजिटिव मिले, छह की मौत, 711 मरीज ठीक भी हुए, कुल 42429 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 794 नए पॉजिटिव मिले, छह की मौत, 711 मरीज ठीक भी हुए, कुल 42429 संक्रमित
Mon, 10 Aug 2020 10:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:06 PM IST
सार
- हरियाणा में मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 489 तक पहुंचा
- फरीदाबाद में एक, रेवाड़ी में तीन और पानीपत में दो की मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में कोरोना की स्थिति अभी बिगड़ रही है। चौबीस घंटों में कोरोना के 794 संक्रमण के नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 711 मरीज ठीक हो गए है। फरीदाबाद में एक, रेवाड़ी में तीन और पानीपत में दो मरीजों की मौत के बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 489 पहुंच गया है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी 42429 पहुंच गई है।
विज्ञापन
संक्रमण की दर जहां 5.67 प्रतिशत हैं, वहीं संक्रमण से रिकवरी रेट 83.65 प्रतिशत हैं। अब 29 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। 5726 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 136 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। जिन्हें वेंटिलेटर और आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में 57, फरीदाबाद में 154, सोनीपत में 31, रेवाड़ी में 71, अंबाला में 84, रोहतक में 40, पानीपत में 72, करनाल में 32, हिसार में 23, झज्जर में 10, भिवानी में 11, पंचकूला में 59, नूंह में 5, कुरुक्षेत्र में 43, सिरसा में 22, फतेहाबाद में 15, यमुनानगर में 44, जींद में 3, कैथल में 14 व चरखीदादरी में 4 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
अब तक गुरुग्राम में 9785, फरीदाबाद में 10283, सोनीपत में 3240, रेवाड़ी में 2228, अंबाला में 2191, रोहतक में 1883, पानीपत में 16892, करनाल में 1334, हिसार में 1168, पलवल में 1121, झज्जर में 909, महेंद्रगढ़ में 954, भिवानी में 867, पंचकूला में 998, नूंह में 596, कुरुक्षेत्र में 729, सिरसा में 575, फतेहाबाद में 484, यमुनानगर में 503, जींद में 348, कैथल में 358 व चरखी दादरी में 186 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 9004, फरीदाबाद में 9259, सोनीपत में 2858, रेवाड़ी में 1891, अंबाला में 1740, रोहतक में 1499, पानीपत में 1006, करनाल में 1025, हिसार में 830, पलवल में 942, झज्जर में 826, महेंद्रगढ़ में 773, भिवानी में 783, पंचकूला में 590, नूंह ने 534, कुरुक्षेत्र में 414, सिरसा में 309, फतेहाबाद में 315, यमुनानगर में 259, जींद में 248, कैथल में 258 व चरखीदादरी में 129 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।