फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: CM Manohar Lal launches Gram Darshan portal

6197 ग्राम पंचायतें हुईं डिजिटल, ग्राम दर्शन पोर्टल लांच, प्लास्टिक कचरे से बनेंगी सड़क

Fri, 02 Oct 2020 10:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: CM Manohar Lal launches Gram Darshan portal
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम दर्शन’ पोर्टल का किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में पंचायतों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डाटा उपलब्ध होगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल के शुभारंभ के साथ अब हरियाणा के प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी। साथ ही, ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। दुनिया में कहीं भी बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण देख सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का विजन था कि हरियाणा के प्रत्येक गांव की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्रामीणों विशेषकर युवाओं को उनके गांव में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी हो। इससे वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रख सकते हैं। इसी सोच के साथ ‘ग्राम दर्शन’ की कल्पना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्राम दर्शन’ का मुख्य विजन ग्राम पंचायतों की वेबसाइटों के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाना है। उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसी सभी सेवाओं की दक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न गांवों के कुछ सरपंचों, पंचों और ग्राम सचिवों से बातचीत की। बातचीत के दौरान सभी ने अपनी समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किया, जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरपंचों, पंचों और ग्राम सचिवों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

हरियाणा देश के उन अग्रणी राज्यों में होगा जो प्लास्टिक कचरे से बनाएगा सड़क
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा जल्द देश के उन अग्रणी राज्यों में होगा जो प्लास्टिक कचरे का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क बनाने में प्रयोग करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने पहले से ही कार्य शुरू कर दिया है। इससे हमारे प्रदेश के गांव साफ होंगे और सड़क निर्माण के लिए मुफ्त में कच्चा माल भी मिलेगा। 



उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में गोबर से पैदा होने वाली गंदगी व बीमारियों पर भी रोकथाम के लिए उकलाना क्षेत्र के नया गांव के बायोगैस प्लांट की तर्ज पर इसे प्रदेश भर में बढ़ावा दिया जाएगा। इससे महिलाओं को सिर पर गोबर उठाकर गांव से बाहर डालकर आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी और ग्रामीणों को रसोई के लिए सस्ती गैस मिलेगी। इसके अलावा सरकार कचरे से गांव-गांव में आर्गेनिक खाद तैयार करने के लिए अहम कदम उठा रही है।

उप मुख्यमंत्री के हाथ से चाकलेट खाकर खुश दिखी माही
सात साल की माही को आज उनके जन्मदिन पर डिप्टी सीएम के हाथों चॉकलेट मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटला की दी हुई चॉकलेट पाकर वह खासी खुश नजर आई। दरअसल, रोहतक जिले के किलोई हलके के गांव धामड़ निवासी माही के पिता सुमित हुड्डा अपनी समस्या के समाधान के लिए चंडीगढ़ आए थे। आज सुबह वह डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान सुमित ने भी अपनी समस्या डिप्टी सीएम के सामने रखी। इस दौरान उनकी सात साल की बेटी माही भी उनके साथ थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed