फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: 724 new coronavirus cases reported in haryana today

हरियाणा में कोरोना से आठ और मरीजों की मौत, 724 नए पॉजिटिव मिले, 745 ने जीती जंग

Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
सार

  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 28186 हुई, मरने वालों का आंकड़ा 372 पहुंचा
  • प्रदेश में संक्रमण की दर और रिकवरी रेट दोनों बढ़े, 190 की हालत बेहद गंभीर

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 724 new coronavirus cases reported in haryana today
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा अब 372 पहुंच गया है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़कर 28186 हो गई है। 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 724 नए केस दर्ज किए गए। जबकि 745 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण की दर बढ़कर 5.97 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट भी बढ़कर 76.98 प्रतिशत पहुंच गया है। 5641 संदिग्धों के सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। जबकि 190 मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 149, फरीदाबाद में 174, रोहतक में 13, भिवानी में 3, करनाल में 53, अंबाला में 55, झज्जर में 17, पलवल में 28, महेंद्रगढ़ में 35, हिसार में 67, पानीपत में 21, नूंह में 15, कुरुक्षेत्र में 7, सिरसा में 3, पंचकूला में 65, यमुनानगर में 2 और कैथल में 17 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, रेवाड़ी और सोनीपत में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 8127, फरीदाबाद में 6853, सोनीपत में 2525, रोहतक में 1191, भिवानी में 737, रेवाड़ी में 1108, करनाल में 743, अंबाला में 1052, झज्जर में 707, पलवल में 720, महेंद्रगढ़ में 672, हिसार में 734, पानीपत में 731, नूंह में 467, कुरुक्षेत्र में 286, सिरसा में 271, जींद में 181, फतेहाबाद में 233, पंचकूला में 347, यमुनानगर में 160, कैथल में 193 व चरखी दादरी में 113 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक होने वालों में मरीज अब तक गुरुग्राम में 6911, फरीदाबाद में 5411, सोनीपत में 1952, रोहतक में 930, भिवानी में 662, रेवाड़ी में 691, करनाल में 515, अंबाला में 831, झज्जर में 505, पलवल में 556, महेंद्रगढ़ में 383, हिसार में 383, पानीपत में 374, नूंह में 366, कुरुक्षेत्र में 188, सिरसा में 190, जींद में 167, फतेहाबाद में 150, पंचकूला में 146, यमुनानगर में 126, कैथल में 139 व चरखी दादरी में 86 स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed