फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: 495 new coronavirus cases reported in Haryana today

हरियाणा में कोरोना से नौ की मौत, 17 जिलों में 495 नए पॉजिटिव मिले, 11520 कुल पीड़ित

Tue, 23 Jun 2020 09:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jun 2020 09:43 PM IST
सार

  • 11520 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, मरने वाले 178 हुए
  • 55951 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में, रिकवरी रेट भी बढ़ रहा

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 495 new coronavirus cases reported in Haryana today
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 24 घंटे में कोरोना से नौ और लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 जिलों में 495 नए केस सामने आए हैं। अब तक कुल 11520 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 7834 पुरुष, 3685 महिलाएं व 1 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं मरने वाले मरीजों की संख्या 178 हो गई है, जिसमें से 123 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


रिकवरी रेट भी बढ़कर 56.4 प्रतिशत हो गया है, जबकि संक्रमण रेट 5.18 प्रतिशत है। 44 33 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 69 मरीज गंभीर हैं, जिन्हें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस को नहीं मिले सिद्धू, घर के बाहर कानूनी नोटिस चिपकाया, बढ़ सकती मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में 133, फरीदाबाद में 183, सोनीपत में 59, रोहतक में 1, अंबाला में 9, भिवानी में 53, करनाल में 8, हिसार में 3, झज्जर में 9, नूंह में 19 , पानीपत में 3, कुरुक्षेत्र में 4, फतेहाबाद में 1, पंचकूला में 1, जींद में 2, सिरसा में 4, व यमुनानगर में 3 नए मामले सामने आए हैं। 


अब तक गुरूग्राम में 4645, फरीदाबाद में 2596, सोनीपत में 925, झज्जर में 201, रोहतक में 459, अंबाला में 292, पलवल में 263, भिवानी में 297, करनाल में 236, हिसार में 206, महेंद्रगढ़ में 200, झज्जर में 201, रेवाड़ी में 170, नूंह में 158, पानीपत में 137, कुरुक्षेत्र में 111, फतेहाबाद में 94, पंचकूला में 97, जींद में 93, सिरसा में 90, यमुनानगर में 85, कैथल में 70 व चरखी दादरी में 60 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 

ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 2744, फरीदाबाद में 1228, सोनीपत में 515, रोहतक में 379, अंबाला में 167, पलवल में 178, भिवानी में 85, करनाल में 146, हिसार में 101, महेंद्रगढ़ में 125, झज्जर में 132, रेवाड़ी में 46, नूंह में 121, पानीपत में 98, कुरुक्षेत्र में 66, फतेहाबाद में 67, पंचकूला में 49, जींद में 36, सिरसा में 66, यमुनानगर में 34, कैथल में 52 व चरखी दादरी में 43 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed