फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: 34 Police Inspector gets promotion in Haryana

34 पुलिस निरीक्षक को उपाधीक्षक, 298 मौलिक मुख्याध्यापकों-मास्टर को बनाया मुख्याध्यापक

Thu, 06 Aug 2020 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Aug 2020 01:33 AM IST
सार

  • सरकार ने पदोन्नति आदेश किए जारी, लंबे समय से था पदोन्नति का इंतजार
  • अनेक नियम व शर्तें भी लागू, कोई भी गड़बड़ी मिलने पर बिना सूचना वापस होगी पदोन्नति

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 34 Police Inspector gets promotion in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पुलिस निरीक्षक, टीजीटी व मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। 34 निरीक्षक पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक बनाए गए हैं, जबकि 298 मौलिक मुख्याध्यापकों व मास्टर (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) को उच्च स्कूल मुख्याध्यापक बनाया है।

विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने बुधवार को इनके पदोन्नति आदेश जारी किए। 

पदोन्नति के साथ ही कड़े नियम व शर्तें लागू की गई हैं। 34 इंस्पेक्टर में से 7 को उस तिथि से पदोन्नति मिली है, जबसे इनके कनिष्ठ पदोन्नत हुए थे। 27 पुलिस निरीक्षक को तत्काल पदोन्नति मिली है। चूंकि, इनका मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन था। 27 जुलाई को ही इनके मामले में निर्णय आया है। न्यायालय में मामले के कारण इनके कुछ कनिष्ठ निरीक्षक 2016 व 2019 में पदोन्नत हो चुके हैं।
विज्ञापन


न्यायालय के निर्णय के अनुसार ही इनकी पदोन्नति हुई है। अगर कोई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पदोन्नति के लिए दावा प्रस्तुत करता है व वह सही पाया जाता है तो पदोन्नत निरीक्षकों में सबसे कनिष्ठ की पदोन्नति वापस ले ली जाएगी। 298 पदोन्नत मौलिक मुख्याध्यापकों व मास्टर में से 233 की बीते दो-तीन साल की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर उसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो बिना किसी सूचना के पदोन्नति वापस ले ली जाएगी। 69 मौलिक मुख्याध्यापकों व मास्टर का रिकॉर्ड अधूरा है, अगर वह उसे पूरा नहीं करते हैं तो एक साल के बाद उन्हें पदोन्नति योग्य नहीं माना जाएगा। वरिष्ठता के आधार पर इन्हें स्टेशन मिलेगा। 15 दिन के भीतर नई जगह पदभार संभालना होगा।

ये निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक
पदोन्नति पाने वालों में 7 पुलिस निरीक्षकों को उनके कनिष्ठ की पदोन्नत तिथि से पदोन्नत किया गया है। इनमें संजीव कुमार, शक्ति सिंह, सुरिंद्र पाल, दयानंद, राम निवास, रमेश चंद और राज कुमार शामिल हैं। 27 पुलिस निरीक्षकों को तुरंत प्रभाव से पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

इनमें अजीत सिंह, सुशीला देवी, शमशेर सिंह, रामजीत सिंह, राज कुमार, सुभाष चंद्र, रमेश कुमार, सुरेंद्र श्योराण, गौरव फौगाट, सुनील कुमार, विकास कौशिक, सोमबीर, महेश कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार, संदीप गुलिया, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप दांगी, सुमित कुमार, प्रवीन मलिक, विजय कुमार नेहरा, अरविंद दहिया, जुगल किशोर, रजत गुलिया, सज्जन सिंह, विपिन कादियान और विवेक कुंडु शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed