{"_id":"5efb6caf8ebc3e42b9253c70","slug":"haryana-news-in-hindi-10-ips-and-one-hps-transferred-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस आयुक्त, एडीजीपी अकील, डॉ. मिश्रा को डीजी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा बने फरीदाबाद पुलिस आयुक्त, एडीजीपी अकील, डॉ. मिश्रा को डीजी रैंक
Tue, 30 Jun 2020 10:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:19 PM IST
सार
- 10 आईपीएस, एक एचपीएस के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी
- सुशांत सिंह के जीजा ओपी सिंह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त बने
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति पाने वालों में एडीजीपी मोहम्मद अकील और डॉ. आरसी मिश्रा शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने 10 आईपीएस व एक एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
डीजी, क्राइम पीके अग्रवाल को राज्य सतर्कता ब्यूरो महानिदेशक लगाया गया है। एडीजीपी, मुख्यालय मोहम्मद अकील को डीजी क्राइम लगाया गया है। वह राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। साउथ रेंज, रेवाड़ी के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। उन्हें एफएसएल, मधुबन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी मिला है। अंबाला रेंज के एडीजीपी आलोक कुमार एडीजीपी, आधुनिकीकरण एवं कल्याण होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
एडीजीपी, आधुनिकीकरण एवं कल्याण श्रीकांत जाधव को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पंचकूला का एडीजीपी लगाया गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त केके राव गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरिच) ओपी सिंह को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। ओपी सिंह मृतक अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा हैं।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विकास कुमार अरोड़ा साउथ रेंज, रेवाड़ी के आईजी होंगे। आईजी जेल वाई. पूर्ण कुमार को अंबाला रेंज का आईजीपी लगाया गया है। एचपीए, मधुबन के एसपी कृष्ण मुरारी वर्तमान कार्यभार के अलावा एसपी, पीटीसी सुनारिया का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। स्थानांतरित एचपीएस अधिकारी, प्रथम आईआरबी, भौंडसी के अतिरिक्त कमांडेंट संजय अहलावत को आईआरबी, भौंडसी का कमांडेंट लगाया गया है।