{"_id":"5fb15e8d7242d1018d3878a5","slug":"haryana-news-htet-exam-will-be-held-on-january-2-and-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और तीन जनवरी को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, जानें- आवेदन की आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और तीन जनवरी को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, जानें- आवेदन की आखिरी तारीख
Mon, 16 Nov 2020 05:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दो व तीन जनवरी को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) आयोजित करवाएगा। निदेशालय सेकेंडरी शिक्षा के निर्देशानुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन करवाया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर दी गई है।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर 16 नवंबर (सायं चार बजे) से चार दिसंबर (रात्रि 12 बजे) तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट अवश्य लें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरणों अर्थात नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटोयुक्त पहचान-प्रमाण आधार नंबर और विषय के चयन (लेवल दो व तीन) में सुधार/शुद्धि भी पांच से आठ दिसंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चार दिसंबर के उपरांत ऑनलाइन आवेदन और आठ दिसंबर के उपरांत ऑनलाइन विवरण सुधार की अनुमति नहीं होगी। फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन/अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन