फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: 33 IAS officers transferred in Haryana

हरियाणा : वी उमाशंकर बने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Mon, 26 Oct 2020 07:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Haryana News: 33 IAS officers transferred in Haryana
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

हरियाणा के प्रधान सचिव की विदाई के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अफसरशाही का खाका बदल दिया है। सीएम ने अपने खुद के प्रयोग के चलते ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अपने अफसरों को सरकार में भरोसेमंद पदों पर नियुक्त किया है। सीएम के विशेष प्रधान सचिव डीएस ढेसी भी इसी नियुक्ति का एक हिस्सा हैं। आईएएस वी. उमाशंकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नए प्रधान सचिव होंगे। वह अभी तक सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें आईएएस राजेश खुल्लर के स्थान पर नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन


आईएएस अमित अग्रवाल को मुख्यमंत्री का उपप्रधान सचिव प्रथम लगाया गया है। यह नया पद सरकार ने सृजित किया है। आईएएस आशिमा बराड़ भी मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव पद पर कार्य करती रहेंगी। आईआरएस योगेंद्र चौधरी अब सीएम कार्यालय में रिसोर्स मोबिलाइजेशन सेल के सलाहकार लगाए गए हैं। यह पद भी सरकार ने नया सृजित किया है। चौधरी को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद से हटाया गया है। अन्य विभाग उनके पास बने रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल के निवर्तमान प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के विश्व बैंक में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद अनेक विभागों में अदला-बदली हुई है। खुल्लर की जगह अब सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी आईएएस धीरा खंडेलवाल को दी गई है। वह पर्यावरण विभाग का कार्यभार देखती रहेंगी। खुल्लर के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले ही सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस डीएस ढेसी को सीएम का मुख्य प्रधान सचिव बना दिया था। उसके बाद से ही अटकलें जोरों पर थीं कि वी. उमाशंकर सीएम के अगले प्रधान सचिव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में पहली भाजपा सरकार के गठन के साथ ही कपूर को सीआईडी चीफ की जिम्मेदारी सौंपी थी

पावर (बिजली) महकमे को लेकर सरकार ने आईपीएस शत्रुजीत कपूर को फिर से ‘पावर’ सौंप दी है। वे अब प्रधान सचिव के तौर पर सरकार में कामकाज देखेंगे। 2014 में पहली भाजपा सरकार के गठन के साथ ही कपूर को सीआईडी चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद उन्हें बिजली निगमों का एमडी लगाया गया। अब मुख्यमंत्री ने परिवहन और आरटीए का जो नया प्रयोग किया है उनकी वर्तमान नियुक्ति को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

मंडलायुक्त, डीसी बदले, 33 आईएएस समेत 37 अफसरों के तबादले
हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। मंडलायुक्तों, डीसी समेत 33 आईएएस, 2 आईपीएस, एक आईआरएस व एक आईएफएस अफसर के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। सबसे वरिष्ठ आईएएस सुनील कुमार गुलाटी को राजीव अरोड़ा के स्थान पर मुख्य आवास आयुक्त हरियाणा भवन, नई दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया है। 

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह हटा दिए गए हैं। उन्हें विनीत गर्ग के स्थान पर श्रम विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। विनीत गर्ग को प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें करनाल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी से कार्यमुक्त किया गया है।

बिजली निगमों के सीएमडी आईपीएस शत्रुजीत कपूर अब प्रधान सचिव परिवहन होंगे। दोनों निगमों के अब अलग-अलग प्रबंध निदेशक लगाए गए हैं। आईपीएस शशांक आनंद को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। आईएएस अनुराग रस्तोगी प्रधान सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का कार्यभार भी देखेंगे। 

जी. अनुपमा को प्रधान सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया है। रोहतक मंडल के आयुक्त डी. सुरेश कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रधान सचिव होंगे। पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजीव रंजन को मंडलायुक्त गुरुग्राम लगाया गया है। नितिन कुमार यादव को प्रबंध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और महानिदेशक आपूर्ति एवं वितरण का कार्यभार मिला है। 

पंकज यादव, मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को इस पद से हटाते हुए सचिव, गृह-1 विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। अमनीत पी. कुमार वर्तमान कार्यभार के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षरण प्राधिकरण का कार्यभार भी देखेंगी। टीएल सत्यप्रकाश को विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। मोहम्मद शाइन प्रबंध निदेशक, हरियाणा बिजली उत्पादन निगम एवं प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड होंगे।

वजीर सिंह गोयत को हरियाणा मानवाधिकार आयोग का सचिव लगाया गया है। गुरुग्राम के मंडलायुक्त अशोक सांगवान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के मुख्य प्रशासक होंगे। हिसार के मंडलायुक्त विनय सिंह को कार्मिक, प्रशिक्षण, विजिलेंस और संसदीय मामले विभागों के सचिव और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव कार्यालय के लिए ई-ऑफिस (पेपरलैस) कार्य की देखरेख के लिए मिशन निदेशक लगाया गया है।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव चंद्र शेखर हिसार के मंडलायुक्त लगाए गए हैं। हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजीव वर्मा करनाल के मंडलायुक्त होंगे। अनीता यादव को रोहतक का मंडलायुक्त लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बलकार सिंह महानिदेशक, प्राथमिक शिक्षा होंगे।

सिरसा के डीसी रमेश चंद्र बिढान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक लगाए गए हैं। भूपिंदर सिंह को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव लगाया गया है। अशोक मीणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक होंगे। अतुल कुमार को वर्तमान कार्यभार के अलावा गृह विभाग-2 के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। पंकज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव होंगे। राम स्वरूप वर्मा को हरियाणा पर्यटन निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। 

राजनारायण कौशिक हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक होंगे। विनय प्रताप सिंह को वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त निवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया है। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक प्रदीप कुमार डीसी सिरसा होंगे। सुशील सारवान को वित्त विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। 

विक्रम वर्तमान कार्यभार के अलावा करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार भी देखेंगे। मनदीप कौर को वर्तमान कार्यभार के अलावा अभिलेखागार विभाग के निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। आईएफएस एमडी सिन्हा प्रधान सचिव पर्यटन होंगे। एचसीएस अधिकारी प्रदीप अहलावत-द्वितीय को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम का कार्यभार सौंपा गया है। संजीव कुमार एसडीएम नूंह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed