फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana New Governor Bandaru Dattatreya reached Raj Bhavan

हरियाणा: नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे राजभवन, 15 को लेंगे शपथ, सीएम ने मंत्रिमंडल समेत किया स्वागत

Tue, 13 Jul 2021 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 01:03 AM IST
सार

हरियाणा के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रियों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के बारे में नवनियुक्त राज्यपाल को विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन
Haryana New Governor Bandaru Dattatreya reached Raj Bhavan
नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्वागत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचे। वह 15 जुलाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ देंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा शपथ ग्रहण कराएंगे।

विज्ञापन


राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व मंत्रिमंडल सहयोगियों का परिचय कराया। नवनियुक्त राज्यपाल के साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और निरीक्षण किया। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से आए एचएपी के जवानों ने डीएसपी अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय धुन बजाकर सलामी दी। इसके बाद बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री व उनके सहयोगियों के साथ जलपान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उन्हें हरियाणा की भौगोलिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार के कुछ प्रमुख विकास कार्यों और योजनाओं से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन तरफ हरियाणा की सीमाएं लगती हैं। कृषि एवं खेलों में हरियाणा की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। प्रदेशवासियों के लिए गर्व बात है कि निकट भविष्य में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा को मिली है।

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह और पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक मौजूद रहे।

मुख्य सचिव विजय वर्धन के अलावा डायरेक्टर सिविल मिलिट्री अफेयर्स वेस्टर्न कमांड कर्नल जसदीप संधु, एयर वाइस मार्शल वेस्टर्न एयर कमांड एमवी. रामाराव व वेस्टर्न कमांड से मेजर जनरल छिब्बर समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed