फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: New excise policy removes Covid Cess from liquor, emergency credit fund of 500 crores approved

हरियाणा : नई आबकारी नीति में शराब से कोविड सेस हटा, 500 करोड़ के आपात क्रेडिट फंड को मंजूरी

Thu, 22 Apr 2021 03:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Apr 2021 03:21 PM IST
सार

  • नूंह का टोल प्लाजा होगा बंद, 20 साल से रह रहे कब्जाधारी कलेक्टर रेट पर खरीद सकेंगे जमीन
  • सीएम की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में अनेक निर्णय लिए गए, 20 एजेंडा पर चर्चा हुई

विज्ञापन
Haryana: New excise policy removes Covid Cess from liquor, emergency credit fund of 500 crores approved
Haryana CM Manohar Lal Khattar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने मंत्रिमंडल बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए हैं। सीएम की अध्यक्षता में यहां सिविल सचिवालय में वीरवार को हुई बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई। नई नीति 20 मई 2021 से 19 मई 2022 तक लागू रहेगी। इसमें शराब से कोविड सेस हटा लिया गया है। मंत्रिमंडल ने कोरोना के मद्देनजर 500 करोड़ के आपात क्रेडिट फंड को मंजूरी दी है। नूंह का टोल प्लाजा बंद किया जाएगा। 20 साल से रह रहे कब्जाधारी कलेक्टर रेट पर जमीन को खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 20 एजेंडा पर चर्चा हुई। बेसहारा बच्चों के लिए हरिहर योजना लागू की जाएगी। 18 साल के बाद भी सरकार ऐसे बच्चों का पालन-पोषण करेगी। केवल पंजीकृत बच्चों को सुविधा मिलेगी। सरकार इन्हें रोजगार दिलाने का भी कार्य करेगी। 
विज्ञापन


मनोहर लाल ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन ट्रकों की आवाजाही को लेकर उनसे बात की है। उन्होंने दिल्ली को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है। ऑक्सीजन ट्रकों की आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होगी। अब ऑक्सीजन को लेकर कोई समस्या नहीं है, शुरूआत में कुछ दिक्कत रही। ऑक्सीजन का हर जगह अलग-अलग उत्पादन हो रहा है। हर राज्य को ऑक्सीजन का कोटा तय हुआ है। आज से ऑक्सीजन का रोस्टर बन गया है, अच्छी तरह वितरण हो ये प्लांट प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। केजरीवाल ने सहयोग के लिए फोन पर उनका धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed