फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana nagar nigam election, haryana election commission, haryana election, haryana

हरियाणा नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, कहां कितने उम्मीदवार?

Mon, 16 May 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
haryana nagar nigam election, haryana election commission, haryana election, haryana
चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 14 नगर परिषदों और 28 नगरपालिकाओं के चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली है। आम चुनाव के लिए कुल 3338 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें से 14 नगर परिषदों के लिए 1730 और 28 नगरपालिकाओं के लिए 1608 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगरपालिकाओं के चुनाव में 997 पुरूष और 733 महिला उम्मीदवार हैं जबकि नगरपरिषदों के चुनावों में 860  पुरूष और 748 महिला उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


नगरपरिषद् रेवाड़ी के वार्ड नंबंर 1 कुल 6 पुरूष उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, नगरनिगम पानीपत के वार्ड नंबर 9 के लिए दो महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  जबकि नगरपालिका, कलानौर के वार्ड नंबर 7 के उप-चुनाव के लिए दो पुरूष उम्मीदवार चुनाव में हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि नगर परिषदों के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से आठ उम्मीदवारों को चुना गया है जिनमें तीन पुरूष व पांच महिलाएं शामिल हैं। जिनमें हांसी से दो महिलाएं, सोहना व जींद से एक-एक पुरूष, नारनौल, पलवल, नरवाना और गोहाना से एक-एक महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार, नगरपालिका चुनाव में सर्वसम्मति से 12 उम्मीदवारों को चुना गया है जिनमें छह पुरूष और छह महिलाएं शामिल हैं। इनमें नारायणगढ़, उचाना, समालखा और गन्नौर से एक-एक पुरूष तथा कालांवाली से दो पुरूष उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इसी प्रकार, रतिया, तरावड़ी, महेन्द्रगढ़, समालखा, कालांवाली और रानियां से एक-एक महिला उम्मीदवार निर्वोध चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक उम्मीदवार बहादुरगढ़ से:
नगरपरिषद चुनाव में सर्वाधिक 194 उम्मीदवार बहादुरगढ़ से हैं। जिनमें 105 पुरूष एवं 89 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार, नगर पालिका चुनावों में सर्वाधिक 103 उम्मीदवार बरवाला से हैं जिनमें 50 पुरूष एवं 53 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed