फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Nagar Nigam Election, Four Candidates from INLD Party

नगर निगम चुनाव: इनेलो सिंबल पर लड़ेगी मेयर का चुनाव, 4 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

Mon, 26 Nov 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 26 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana Nagar Nigam Election, Four Candidates from INLD Party
इनेलो नेता अभय चौटाला
परिवार में अंतर्कलह से जूझ रही इनेलो ने प्रदेश के पांच जिलों में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को अपनी ताल ठोक दी। मेयर के चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा किए जाने से लग रहा है कि नगर निगम चुनाव भी इनेलो-बसपा गठबंधन ही लड़ेगा। हालांकि, यह गठबंधन विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया था। पांच राज्यों के मेयर पद पर एक सीट पर बसपा और चार सीट पर इनेलो अपना प्रत्याशी उतारेगी। इनेलो नेता व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने रोहतक में यह भी एलान किया कि पार्टी मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। पार्षद का चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ा जाएगा, यह चुनाव ओपन कराया जाएगा।
विज्ञापन


इनेलो के रोहतक जिलाध्यक्ष सतीश नांदल के दिल्ली बाईपास स्थित कार्यालय पर रविवार को अभय चौटाला पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत और हिसार नगर निगम की चार सीटों पर मेयर का चुनाव इनेलो लड़ेगी और एक सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, उप अध्यक्ष और महासचिव को शामिल किया गया है। टीम सभी पांचों नगर निगम क्षेत्रों में जाएगी और उम्मीदवार का चुनाव करेगी। उसी उम्मीदवार को उतारा जाएगा, जो मजबूत होगा।
विज्ञापन


पार्षद के चुनाव के लिए पार्टी सिंबल नहीं देगी। यह चुनाव ओपन है। सीट बंटवारे पर उनका कहना था कि बसपा और इनेलो का गठबंधन सीटों की संख्या की शर्त पर नहीं हुआ है, बल्कि यह हमारा समझौता किसान-श्रमिकों का राज लाने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर की सीट मिल सकी है बसपा को
हालांकि, अभी तक इनेलो ने यह घोषणा नहीं की है कि पांच नगर निगम क्षेत्रों में से मेयर चुनाव के लिए बसपा को दी जाने वाली एक सीट कौन सी है। फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीट यमुनानगर हो सकती है।


जिस दिन भाजपा-कांग्रेस करेंगे घोषणा, उसी दिन इनेलो भी उतारेगी प्रत्याशी
नगर निगम चुनाव कराना प्राथमिकता है, अभी यही लक्ष्य है। इसके साथ ही एक दिसंबर से शुरू हो रही हरियाणा अधिकार यात्रा भी। अभय चौटाला ने कहा कि वह उसी दिन इनेलो के मेयर प्रत्याशी की घोषणा कर देंगे, जिस दिन भाजपा और कांग्रेस करेगी। अभी किसी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जो भी चुनाव लड़ने का इच्छुक है, उसके साथ बैठकर बात की जाएगी और फिर मजबूत उम्मीदवार ही उतारा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्र्रेस और भाजपा की तरह सिंबल बेचेंगे नहीं बल्कि जीतने वाला उम्मीदवार ही उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed