फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana murderer, payroll, escaped, haryana news, rewari

उम्रकैद की सजा काट रहा हत्यारा पेरोल से फरार, छुट्टी पर आया था घर

Sat, 24 Dec 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sat, 24 Dec 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana murderer, payroll, escaped, haryana news, rewari
- फोटो : Demo Pic
झज्जर जेल के जेल अधीक्षक ने जिले के रोहड़ाई थाने में एक कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला जेल से तीन सप्ताह की छुट्टी लेकर गांव रतनथल के लिए निकले कैदी का है। कैदी हत्या के मामले में झज्जर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोसली क्षेत्र के गांव झाल में वर्ष 2013 में एक महिला की हत्या हो गई थी। इस हत्या के मामले में गांव रतनथल निवासी गोविंद को नामजद किया था। कई दौर की गवाही के बाद रेवाड़ी कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के बाद से वह झज्जर जेल में बंद था। पिछले दिनों 23 नवंबर को वह घर में जरूरी काम के लिए तीन सप्ताह की छुट्टी लेकर लौटा था।
विज्ञापन


उसे 13 दिसंबर को उसे वापस झज्जर जेल पहुंचा था, लेकिन वह नहीं पहुंचा तो जेल प्रशासन ने उसके बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार शाम जेल अधीक्षक ने रोहड़ाई थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रोहड़ाई पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed