{"_id":"62b2baccf8528c2f843a43fa","slug":"haryana-municipal-election-results-2022-bjp-wins-two-seats-in-kurukshetra-and-one-each-for-aap-and-jjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra Municipal Election Results 2022: कुरुक्षेत्र में दो सीटों पर भाजपा, एक पर जजपा की जीत, पहली बार आप का खाता खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra Municipal Election Results 2022: कुरुक्षेत्र में दो सीटों पर भाजपा, एक पर जजपा की जीत, पहली बार आप का खाता खुला
Wed, 22 Jun 2022 12:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:18 PM IST
सार
शाहाबाद में मुकाबला भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा और कांग्रेस समर्थित हरीश कुमार में रहा। इस सीट पर डॉ. गुलशन क्वात्रा छह हजार 475 वोट से विजयी रहे।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते प्रत्याशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में निकाय चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित हो चुके हैं। प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत के साथ जिले की चारों नगर पालिकाओं में जश्न का माहौल है। कुरुक्षेत्र में पिहोवा और लाडवा नगर पालिका की चेयरमैन की सीट पर जहां भाजपा के प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और साक्षी खुराना ने जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ने अन्य सभी दलों को साफ कर दिया है।
विज्ञापन
इस सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रधान प्रत्याशी निशा कानो ने 101 वोट से जीत दर्ज की। वहीं शाहाबाद में भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा विजयी रहे। उनकी जीत पर जजपा विधायक रामकरण काला भावुक हो गए और इसे जनता की जीत बताया। इसी सीट पर आजाद बनकर चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता तिलक राज को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने तिलक राज को जिताने में एड़ी चोटी का दम लगाया था।
विज्ञापन
शाहाबाद के वार्ड नंबर- 09 से चुनाव लड़ रहे कृष्ण बेदी के बेटे गौरव बेदी भी चुनाव हार गए हैं। इस्माईलाबाद में मुकाबला आम आदमी पार्टी की निशा कानो और भाजपा से पूजा गर्ग के बीच था। निशा ने 101 वोट से जीत हासिल की। शाहाबाद में मुकाबला भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा और कांग्रेस समर्थित हरीश कुमार में रहा। इस सीट पर डॉ. गुलशन क्वात्रा छह हजार 475 वोट से विजयी रहे। पिहोवा में टक्कर भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और आम आदमी पार्टी के अनिल धवन के बीच रही। यहां आशीष चक्रपाणी ने धवन को 55 वोट के अंतर से हराया। इसी प्रकार लाडवा में मुकाबला भाजपा प्रत्याशी साक्षी खुराना और कांग्रेस समर्थित सुमित बंसल के बीच था। इस सीट पर साक्षी खुराना ने सुमित बंसल को 1416 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
- नगर पालिका प्रत्याशी पार्टी वोट
- इस्माईलाबाद निशा आप 1503
- शाहाबाद डॉ. गुलशन क्वात्रा जजपा 12345
- पिहोवा आशीष चक्रपाणी भाजपा 9312
- लाडवा साक्षी खुराना भाजपा 5818