फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana municipal election results 2018, hisar nagar nigam election result winner list 2018

हिसार में भाजपा के गौतम सरदाना की जीत, कुलदीप बिश्नोई और सावित्री जिंदल के गढ़ में सेंध

Thu, 20 Dec 2018 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Dec 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana municipal election results 2018,  hisar nagar nigam election result winner list 2018
बीजेपी प्रत्याशी गौतम सरदाना समर्थकों के साथ

 कांग्रेस के दिग्गज विधायक कुलदीप बिश्नोई और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के गढ़ में सेंध लगाकर भाजपा के गौतम सरदाना शहर के सरताज बन गए हैं। पहली बार जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने गए मेयर बनने का गौरव भी गौतम सरदाना को मिला है। शहर की राजनीति पर बड़ा प्रभाव रखने वाले दोनों घरानों की पसंद को नकारते हुए जनता ने सरदाना और भाजपा को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन


 गौतम सरदाना ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिश्नोई-जिंदल परिवार की संयुक्त प्रत्याशी रेखा ऐरन को 28 हजार 91 वोटों से करारी शिकस्त दी है। सरदाना को 68 हजार 196 वोट मिले, जबकि रेखा ऐरन को 40 हजार 105 वोट प्राप्त हुए। मेयर के 22 प्रत्याशियों में से इनेलो-बसपा प्रत्याशी अमित सैनी, रेखा सैनी, अरविंद खरींटा सहित 20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। जीत के बाद सरदाना के समर्थकों ने महाबीर स्टेडियम से ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में विजयी जुलूस निकालकर जश्न मनाया।  
विज्ञापन


रेणुका बिश्नोई और सावित्री जिंदल ने डोर-टू-डोर जाकर भी मांगे थे वोट 
नगर निगम में पहली बार मेयर के प्रत्यक्ष चुनाव होने से सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगा रखा था। भाजपा की ओर से जहां विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने संगठन कार्यकर्ताओं के साथ मैदान थामा हुआ था, तो जिंदल-बिश्नोई परिवार की तरफ से हांसी की विधायक रेणुका बिश्नोई और सावित्री जिंदल ने भरपूर दमखम लगाया हुआ था। दोनों महिला नेत्रियों ने बाजारों में जाकर डोर-टू-डोर वोट मांगे थे। कई कॉलोनियों में जनसभाएं की थीं। मगर जनादेश भाजपा को मिलने से इन दोनों परिवारों के लिए खतरे की घंटी जरूर बजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप खेमे से खिसका पंजाबी वोट बैंक 

Haryana municipal election results 2018,  hisar nagar nigam election result winner list 2018
गौतम सरदाना समर्थकों के साथ

विशेष बात यह है कि निगम चुनाव के नतीजे अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी पूरा असर डालेंगे। खासकर कुलदीप बिश्नोई के लिए लोकसभा चुनाव में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। शहर का अधिकतर पंजाबी वोट बैंक चुनावों में हमेशा कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में रहा है। मगर इस चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि कुलदीप बिश्नोई के परंपरागत वोट बैंक में भाजपा सेंध लगाने में कामयाब हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही कि इन चुनावों में सांसद दुष्यंत चौटाला के खेमे की ओर से भी गुपचुप तरीके से गौतम सरदाना की मदद करने से नुकसान कुलदीप बिश्नोई का ही हुआ है।   

एकदम से रेखा ऐरन पर दांव लगाना पड़ गया महंगा 
सामान्य तौर पर चुनावों में शहर के अग्रवाल समाज के वोट बैंक का पलड़ा सावित्री जिंदल की ओर झुका रहता है। मगर मेयर चुनाव में एकदम से जिंदल परिवार के लिए रेखा ऐरन पर दांव लगाना महंगा पड़ गया। रेखा ऐरन को भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद सुबह कांग्रेस ज्वॉइन करवाकर दोपहर बाद मेयर की टिकट थमाई गई। अग्रवाल समाज के काफी मतदाता शकुंतला राजलीवाला के बजाय रेखा ऐरन को मेयर प्रत्याशी बनाने से भी जिंदल हाउस से नाराज बताए जाते हैं। इसका असर मतगणना के दिन स्पष्ट भी हो गया। 

इनकी नहीं बच पाई जमानत 
मेयर प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए पोल हुए वोटों के छठे हिस्से जितने वोट लेने जरूरी थे। मतदान के दिन 1 लाख 38 हजार 550 मतदाताओं ने मतदान किया था। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 23 हजार 91 वोट लेने जरूरी थे। मगर सिर्फ गौतम सरदाना और रेखा ऐरन ही इस आंकड़े को पार कर पाए। रेखा सैनी को भी महज 10 हजार 153 वोट ही मिले। 

इनेलो-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अमित सैनी तो तीन हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाए 

इनेलो-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अमित सैनी तो तीन हजार का भी आंकड़ा नहीं छू पाए। उन्हें मात्र 2536 वोट ही मिले। उनसे ज्यादा तो निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद खरींटा और महाबीर सैनी के हक में मतदान हुआ। खरींटा को 4 हजार 26 वोट मिले, जबकि महाबीर सैनी को 2883 वोट मिले। वहीं रेखा ऐरन के देवर और निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण ऐरन को भी 2493 वोट ही मिले। 

शहर को विकसित बनाएंगे, हर समस्या का समाधान कराएंगे : गौतम सरदाना
शहर की जनता ने मुझे बड़ा समर्थन देकर मेयर बनाया है। इस जीत में शहर की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेताओं के प्रयास शामिल हैं। निश्चित रूप से सभी मिलकर शहर को विकसित बनाएंगे और हर समस्या का समाधान करवाने में कामयाब होंगे। गौतम सरदाना, नवनिर्वाचित मेयर 

वोट खरीदे गए, हमारे वोट काटे गए : हनुमान ऐरन
यह सरकार की जीत है। सरकार ने अपना पूरा तंत्र लगा रखा था। वोट खरीदे गए, हमारे वोट काटे गए। मतदाता सूची में भी गड़बड़ियां की गईं। वार्ड नंबर 12 के 1927 वोट काट रखे थे। फिर भी जनता का फैसला सिर-आंखों पर है। हमें जनता का खूब समर्थन मिला है। मैं और रेखा ऐरन दोनों हिसार वासियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। -हनुमान ऐरन, रेखा ऐरन के पति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed