{"_id":"5a2d67454f1c1bca678c0b53","slug":"haryana-minor-rape-victim-s-body-cremated-in-uklana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दरिंदगी: परिजनों ने 27 घंटे बाद उठाया शव, पूरी रात धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दरिंदगी: परिजनों ने 27 घंटे बाद उठाया शव, पूरी रात धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/उकलाना(हरियाणा)
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Hisar Rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में शहर के लोग पूरी रात परिजनों के साथ धरने पर बैठे रहे। इनमें राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहे। 27 घंटे बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे एडीसी एएस मान के आश्वासन पर परिजन बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
एडीसी ने परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के दो लोगों को नौकरी और उस एरिया में मौजूद पांच झुग्गी वालों को पक्के मकान देने का आश्वासन दिया। अंतिम संस्कार के लिए एडीसी ने हाथ तक जोड़े और गलती मानी कि मुझे शनिवार को ही आपके पास आना चाहिए था। परिवार और सामाजिक संगठनों ने एडीसी के आश्वासन के बाद करीब 11 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, दो लाख का ईनाम घोषित
हिसार। उकलाना में छह साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में पुलिस के हाथ दो दिन बाद भी खाली हैं। जबकि शनिवार को डीएसपी जयपाल सिंह ने दावा किया था कि 95 प्रतिशत तक मामला हल कर लिया गया है। इस बीच पुलिस मामले में 35 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में बताने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में दीवारों पर पंपलेट चस्पा कर दिए हैं। सूचना देने वाले की पहचान पुलिस गुप्त रखेगी। सोशल साइट्स पर भी पुलिस पंपलेट को शेयर कर रही है।

नशेड़ियों की परेड, कॉलोनी में आने वाले सभी पर निगाह
हिसार में बच्ची के साथ रेप
- फोटो : File Photo
नशेड़ियों की परेड, कॉलोनी में आने वाले सभी पर निगाह
मासूम बच्ची से दरिंदगी के बाद पुलिस नशेड़ियों की परेड कर रही है। जो भी युवक इस कॉलोनी में घूमता मिल रहा है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कॉलोनी से गुजरने वालों पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।
शहरवासी दे चुके 48 घंटे का अल्टीमेटम
शहर के लोग 48 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके हैं। शव का अंतिम संस्कार करते वक्त परिवार और शहरवासियों ने पुलिस से 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। अगर इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहेंगे तो वे मंगलवार को अनाज मंडी में बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे।
वारदात स्थल के आसपास का ही है आरोपी
मासूम बेटी के साथ इस तरह से दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि आसपास का ही रहने वाला है। पुलिस अंदेशा लगा रही है कि झुग्गियों के पास बस्ती भी है, हो सकता है कि कोई नशेड़ी अथवा मानसिक विकृति का व्यक्ति हो।
डीजीपी को दो लाख रुपये के इनाम की अनुशंसा के लिए पत्र लिखा है। अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसआईटी सहित कई टीमें जांच में लगी हुई हैं।
-मनीषा चौधरी, एसपी हिसार