Haryana: मंत्री संदीप सिंह से दूसरे दिन भी सात घंटे पूछताछ, एक करोड़ का ऑफर देने वाले को पुलिस ने भेजा नोटिस
मंत्री पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील दीपक सभरवाल के साथ थाने पहुंचे। एसआईटी ने महिला के आरोपों को लेकर मंत्री से अलग-अलग सवाल किए। साथ ही मोबाइल पर चैट को लेकर भी सवाल पूछे। पूछताछ के दौरान मंत्री के दो मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनके माध्यम से महिला कोच से इंस्टाग्राम पर चैट की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने रविवार को मंत्री को सेक्टर 26 थाने में बुलाकर सात घंटे तक पूछताछ की है। साथ ही मंत्री के दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा संदीप सिंह ने कुछ दस्तावेज भी पुलिस को दिए हैं।
एसआईटी ने शनिवार को संदीप सिंह की कोठी पर जाकर नोटिस दिया था और डेढ़ घंटे तक पूछताछ की थी। नोटिस में मंत्री को रविवार सुबह 11:30 बजे सेक्टर 26 के थाने में बुलाया गया था। मंत्री पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील दीपक सभरवाल के साथ थाने पहुंचे। एसआईटी ने महिला के आरोपों को लेकर मंत्री से अलग-अलग सवाल किए। साथ ही मोबाइल पर चैट को लेकर भी सवाल पूछे।
पूछताछ के दौरान मंत्री के दो मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनके माध्यम से महिला कोच से इंस्टाग्राम पर चैट की गई थी। अब पुलिस ने डिलीट हो चुकी चैट को दोबारा बाहर निकालने के लिए इन मोबाइल फोन की फॉरेंसिंक जांच कराएगी, ताकि डिलीट मैसेज को पढ़ा जा सके, क्योंकि महिला कोच का आरोप था कि मंत्री संदीप सिंह इंस्टाग्राम के वेनिश मोड पर चैट करते थे। यहां से अपने आप ही चैट डिलीट हो जाती है। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई पूछताछ शाम 6:30 बजे तक चली। इस दौरान मंत्री ने अपने बयान भी पुलिस के पास कलमबद्ध कराए। अब एसआईटी महिला कोच के आरोपों और मंत्री के जवाबों का मिलान करके जांच को आगे बढ़ाएगी।
एक करोड़ का ऑफर देने वाले को पुलिस ने भेजा नोटिस
महिला कोच ने आरोप लगाया था कि उसे मंत्री के मामले में मुंह बंद करने के लिए एक करोड़ रुपये देने के ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, उस समय महिला ने व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया था। अब पुलिस ने महिला कोच से पूछताछ के आधार पर संबंधित व्यक्ति को जांच में शामिल होने के लिए सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस भेजा है। सूत्रों का कहना है कि ऑफर देने वाला व्यक्ति हरियाणा राज्य एथलेटिक्स संघ का सदस्य है। महिला कोच भी एथलेटिक्स की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है।
पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। संदीप सिंह से सात घंटे तक पूछताछ की गई है। संदीप सिंह ने पुलिस को पूछताछ में पूरा सहयोग किया है। सभी सवालों के जवाब दिए हैं, साथ ही मंत्री के दो मोबाइल भी पुलिस को सौंपे गए हैं। इसके अलावा, कुछ अन्य दस्तावेज भी दिए गए हैं। संदीप सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है। महिला के आरोपों के अनुसार एक जुलाई 2022 को छेड़छाड़ की गई और उसने 29 दिसंबर को आरोप लगाया। इतने दिन वह चुप क्यों रही? दीपक सभरवाल, संदीप सिंह के वकील।
मैं आज पुलिस की जांच में शामिल हो गया हूं। पहले भी मैंने आरोपों को निराधार बताया था और अब पुलिस को दिए बयान में भी मेरा स्टैंड साफ है। जब भी पुलिस मुझे जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी, मैं आऊंगा। महिला के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। मुझे कानून पर विश्वास है और सच की ही जीत होगी। संदीप सिंह, राज्य मंत्री, हरियाणा सरकार।