{"_id":"63d20f514a1a3967e85f686f","slug":"haryana-minister-sandeep-singh-face-protest-in-pehowa-on-republic-day-2023-2023-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: पिहोवा में झंडा फहराने पहुंचे मंत्री संदीप सिंह का विरोध, महिला ने किया हंगामा, कहा-आप अपवित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: पिहोवा में झंडा फहराने पहुंचे मंत्री संदीप सिंह का विरोध, महिला ने किया हंगामा, कहा-आप अपवित्र
Thu, 26 Jan 2023 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 03:01 PM IST
सार
पुलिस विरोध करने वाली महिला को अपने साथ ले गई। इससे पहले चौक पर भी कुछ लोग विरोध करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कड़े बंदोबस्त पहले से ही किए हुए थे। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई थी लेकिन यह महिला अचानक स्टेज के पास कैसे पहुंची यह भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विरोध करने वाली महिला को पुलिस ने हटाया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिहोवा में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। इसी दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने कहा साहब आप अपवित्र हैं जिंदा नहीं रह सकते। महिला के हंगामे पर अधिकारियों व पुलिस की सांसें फूल गई और कड़ी मशक्कत कर महिला को वहां से हटाया गया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। विरोध करने वाली महिला की पहचान सोनिया दूहन के तौर पर हुई है जो हिसार के पेटवार गांव की रहने वाली है। पुलिस ने उसके चाचा से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
सोनिया दूहन को पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया है, लेकिन सोनिया ने कहा कि वह मंत्री की गिरफ्तारी व पद से हटाए जाने तक विरोध जारी रखेगी और राय लेकर कानूनी कार्रवाई भी करेगी। उन्होंने पत्रकारों के सामने आरोप लगाया कि वह संदीप सिंह का विरोध करने आई थी और इस दौरान उनके साथ छेड़खानी तक की गई लेकिन वह किसी को बख्शने वाली नहीं है। सोनिया किसान आंदोलन में जिला हिसार में खटकड़ टोल प्लाजा पर सक्रिय रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया जनवादी सभा से जुड़ी है। ध्वजारोहण के दौरान वह स्टेज के पास पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। ध्वजारोहण के दौरान लोग भारत माता के नारे लगा रहे थे वहीं सोनिया चिल्ला चिल्ला कर मंत्री को ध्वजारोहण करने से रोकने का प्रयास कर रही थी।
इससे पहले चौक पर भी कुछ लोग विरोध करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कड़े बंदोबस्त पहले से ही किए हुए थे। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई थी लेकिन यह महिला अचानक स्टेज के पास कैसे पहुंची यह भी जांच की जा रही है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्टूडेंट यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष है सोनिया दूहन
पिहोवा में मंत्री संदीप सिंह द्वारा ध्वजारोहण गिर जाने का विरोध करने वाली सोनिया दूहन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्टूडेंट यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताई जा रही है पुलिस अभी उसे थाने में बिठाए हुए है जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोनिया दूहन के साथ 15 से 20 अन्य महिलाएं भी थीं। सभी को पुलिस ने एक बार हिरासत में लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल सोनिया के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। समारोह के दौरान हंगामे से पहले सोनिया पिहोवा चौक पर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थी, जहां अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया लेकिन वह समारोह स्थल पर पहुंच गई। उसका कहना है कि जब मंत्री संदीप सिंह पर गंभीर आरोप है तो उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी। यह गलत है। वह इसी का विरोध करने के लिए यहां आई थी।