फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Minister Anil Vij targets Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

Haryana News: अनिल विज बोले- राहुल गांधी अब बच्चा नहीं... यह दिखाने के लिए हो रही भारत जोड़ो यात्रा

Fri, 06 Jan 2023 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 09:25 PM IST
सार

विज ने कहा कि राहुल गांधी का हाल ही में फौज के संबंध में दिया बयान अति घृणित था। पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछकर सेना पर सवाल उठाए। इसके बाद अग्निपथ योजना पर टिप्पणी कर युवाओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की, जबकि अग्निवीर बनने को लाखों युवा आगे आए। देश की सेवा में न्यौछावर होने वाले युवाओं का मनोबल तोड़ना क्या देश जोड़ना है?

विज्ञापन
Haryana Minister Anil Vij targets Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ यह दिखाने के लिए है कि राहुल गांधी अब बच्चा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल का मेकअप करके, काली और सफेद दाढ़ी कर दी गई और जबरदस्ती टी-शर्ट में इतने कम तापमान में चलवाया जा रहा है ताकि लोगों को बताया जा सके कि राहुल अब मेच्योर (परिपक्व) हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार का मेकअप रामलीला में ही अच्छा लगता है असली जिंदगी में नहीं। 

विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि देश को तोड़ने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है। सन-1947 में देश आजाद हुआ, तब इन्होंने देश के दो टुकड़े कर भारत और पाकिस्तान बना दिए। इस दौरान 10 लाख लोग मौत के शिकार हो गए। 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत हुई तो फिर इन्होंने देश तोड़ा। हिंदू और सिखों को अलग कर दिया। कई हजार सिख मौत का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


सैलजा देश जोड़ने की बात करती हैं पहले अपनी पार्टी तो जोड़ लें। इनकी पार्टी में चार आदमी इकट्ठे नहीं बैठते। सैलजा जाती हैं तो किरण चौधरी नहीं आती हैं। किरण जाती हैं तो हुड्डा नहीं आते। हुड्डा अगर जाते हैं तो कोई और नदारद रहता है। गृहमंत्री ने कहा कि इनके तो डीएनए में ही भारत तोड़ना है। अब यह चेहरे पर लिखी हुई लिखावट को धोने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चला रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हाल ही में फौज के संबंध में दिया बयान अति घृणित था। पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछकर सेना पर सवाल उठाए। इसके बाद अग्निपथ योजना पर टिप्पणी कर युवाओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की, जबकि अग्निवीर बनने को लाखों युवा आगे आए। देश की सेवा में न्यौछावर होने वाले युवाओं का मनोबल तोड़ना क्या देश जोड़ना है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed