विज ने साधा निशाना: कहा- इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता, जितनी बार केजरीवाल ने बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पेश न होने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता, जितनी बार अरविंद केजरीवाल अपना रंग बदल रहे हैं। 6-7 साल पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब ईडी और सीबीआई के बुलाने पर राजनेता नहीं जाते हैं। अब विज ने पूछा कि आज इनका (केजरीवाल) वही सिर है या कोई और सिर है?
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ED के समक्ष पेश न होने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता जितनी बार केजरीवाल अपने रंग बदल रहे हैं। 6-7 साल पहले इन्होंने ट्वीट किया था कि मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब ED, CBI के… pic.twitter.com/cPpOkUsPKm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2024