{"_id":"6181430871571507dd5f9f0b","slug":"haryana-minister-anil-vij-said-abhay-chautala-moral-defeat-in-ellenabad-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: अनिल विज ने कहा- अभय चौटाला की नैतिक हार हुई, सैलजा बोलीं- संसाधनों का जमकर दुरुपयोग हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: अनिल विज ने कहा- अभय चौटाला की नैतिक हार हुई, सैलजा बोलीं- संसाधनों का जमकर दुरुपयोग हुआ
Tue, 02 Nov 2021 07:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:28 PM IST
सार
ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा को मात दी। इस पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभय की जीत को नैतिक हार बताया।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज ऐलनाबाद के उपचुनाव के नतीजे आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बेशक ‘अभय सिंह चौटाला चुनाव जीते हैं, पंरतु नैतिकता के आधार पर वो चुनाव हारे हैं। वहीं, कांग्रेस को ऐलनाबाद के मतदाताओं ने उसकी हैसियत दिखा दी।
विज्ञापन
विज ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर चौटाला ने त्याग-पत्र दिया था और दोबारा चुनाव लड़ा, अगर उस मुद्दे में दम होता तो उनका वोट भी बढ़ता और मार्जिन भी बढ़ना चाहिए था लेकिन उनका मार्जिन पहले से कम हुआ है, ये इस बात को सिद्ध करता है कि लोगों ने उनके मुद्दे को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐेसे माहौल व वातावरण में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा। ये कोई आम चुनाव नहीं था, अपनी सीट से त्याग पत्र देकर दोबारा चुनाव लड़ना और किसी मुद्दे पर लड़ना, उसके मुकाबले भाजपा के प्रत्याशी द्वारा इतनी बड़ी संख्या में वोट प्राप्त करना बड़ी बात है। हिमाचल व बंगाल में हुए उपचुनावों के नतीजों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इन नतीजों का हम विश्लेषण करेंगे।
विज्ञापन
संसाधनों का जमकर किया दुरुपयोग: सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर कहा कि चुनाव में भाजपा-जजपा सरकार और इनेलो ने संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया है। मतदाताओं को तमाम तरह के प्रलोभन दिए गए। हर तरह से वोटर्स को लुभाने की कोशिश की गई। तमाम झूठे वादे किए गए। सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया।
ऐलनाबाद चुनाव में जीत दर्ज करने पर इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को बधाई देते हुए कहा कि अभय चौटाला जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और किसान, मजदूर, युवाओं और आमजन के हित में और ऐलनाबाद के लंबित कार्यों को कराने के लिए कार्य करेंगे।
तमाम हथकंडे अपनाए जाने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी की हार बताती है कि किसानों और मजदूरों ने कृषि विरोधी कानूनों को पूरी तरह से नकार दिया है। महंगाई और सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता, रोजगार को लेकर त्रस्त युवाओं ने इस सरकार को वोट के जरिए जवाब दिया है। उपचुनाव में प्रचार अभियान से लेकर मतदान होने तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है।