{"_id":"5bc272c4bdec2269be331503","slug":"haryana-minister-anil-vij-rection-on-navjot-sidhu-pakistan-supportive-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री ने सिद्धू को दी सलाह, पाक की गोली और बोली अच्छी लगती है तो वहीं चले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मंत्री ने सिद्धू को दी सलाह, पाक की गोली और बोली अच्छी लगती है तो वहीं चले जाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Oct 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के समर्थन में पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू के बयान पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने अपनी टिप्पणी में सिद्धू को पाकिस्तान चले जाने तक की बात कह दी है।
विज्ञापन
अनिल विज ने शनिवार को ट्वीट कर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाने की सलाह दी । ट्विटर पर मंत्री अनिल विज ने लिखा कि ‘नवजोत सिंह सिद्धू जी, यदि आपको आतंकिस्तान कहे जाने वाला पाकिस्तान और उनकी गोली की भाषा इतनी ही अच्छी लगती है, तो आप हिंदुस्तान में रह कर पाक एजेंट की तरह पाकिस्तान का गुणगान करने की बजाए पाकिस्तान ही चले जाएं तो अच्छा है।’
विज्ञापन
विज ने यह ट्वीट उस बयान पर किया है, जिसमें सिद्धू ने यह कहा था कि, 'दक्षिण भारत से बेहतर है पाकिस्तान, क्योंकि पाकिस्तान में न तो भाषा बदलती है और न ही लोग बदलते हैं । जबकि दक्षिण भारत में जाने पर भाषा से लेकर खानपान तक सब कुछ बदल जाता है, आपको वहां रहने के लिए अंग्रेजी या तेलुगू सीखनी पड़ेगी लेकिन पाकिस्तान में यह जरूरी नहीं है।’
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिधु जी यदि आतंकिस्तान (पाकिस्तान) और उसकी गोली की भाषा आपको इतनी ही अच्छी लगती है तो आप हिंदुस्तान में रह कर पाक एजेंट की तरह पाकिस्तान का गुणगान करने की बजाए पाकिस्तान ही चले जाएं तो अच्छा है । pic.twitter.com/vyl0zEsrRD
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) October 13, 2018