Anil Vij on Hijab Case: गृह मंत्री विज बोले- अपना मन मजबूत करें पुरुष और महिलाओं को हिजाब से करें आजाद
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ओवैसी ने कहा था कि देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। इस पर विज ने कहा कि अगर आबादी गिर रही तो अच्छा है परंतु इसे और गिराओ, इसको हम दो-हमारे दो तक लाओ।
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिजाब पर विवादित ट्वीट किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जिन पुरुषों का महिलाओं को देखकर मन मचलता था, उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया। आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी। परंतु सजा महिलाओं को दी गई, उनको सिर से लेकर पांव तक ढक दिया। यह सरासर नाइंसाफी है। पुरुष अपना मन मजबूत करें और महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दें। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ओवैसी ने कहा था कि देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। इस पर विज ने कहा कि अगर आबादी गिर रही तो अच्छा है परंतु इसे और गिराओ, इसको हम दो-हमारे दो तक लाओ।
जिन पुरुषों का महिलाओ को देखकर मन मचलता था उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया । आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी परंतु सजा महिलाओं को दी गई उनको सिर से लेकर पांव तक डाक दिया। यह सरासर नाइंसाफी है । पुरुष अपना मन मजबूत करे और महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दें
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) October 13, 2022विज्ञापन