{"_id":"5f3f99d39df7720500283080","slug":"haryana-minicipal-corporation-working-for-plantation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की चीका नगरपालिका की मुहिम- ऑनलाइन जताएं इच्छा, कर्मचारी घर लेकर पहुंचेंगे पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की चीका नगरपालिका की मुहिम- ऑनलाइन जताएं इच्छा, कर्मचारी घर लेकर पहुंचेंगे पौधा
Fri, 21 Aug 2020 03:24 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:24 PM IST
सार
- हरियाणा की चीका नगरपालिका का यह प्रयास प्रदेश में सराहा जा रहा
- वन विभाग के सहयोग से नगर पालिका ने तैयार किया खास एप
- एप पर लोग सिर्फ यह बताएंगे कि उन्हें कौन सा पौधा चाहिए
- नगरपालिका की टीम पौधा घर लेकर पहुंचेगी और रोपण कराएगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी के इस दौर में लोग पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियान से दूर न रहें और वन विभाग का ये अभियान भी असरदार रहे। इसके हरियाणा की छोटी सी नगर पालिका चीका ने नया प्रयोग किया है। इस नगर निकाय का यह प्रयोग और खास प्रयास प्रदेश में न केवल चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि सराहा भी जा रहा है।
लोगों को पौधरोपण से जोड़ने के लिए इस नगर निकाय ने बिना सरकार पर कोई वित्तीय भार डाले एक खास एप‘म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा’ तैयार किया है। जिसके तहत स्थानीय लोग इस एप के जरिये बताएंगे कि उन्हें कौन से पौधे चाहिए। निकाय कर्मचारियों की टीम उन्हें वह पौधा घर पहुंचाकर आएगी। मानसून सीजन के तहत वन विभाग हर साल पौधरोपण अभियान की शुरुआत करता है।
यह अभियान अभी भी जारी है लेकिन संक्रमण के इस दौर में जो रफ्तार इस अभियान को मिलनी चाहिए थी, उतनी अपेक्षाकृत नहीं है, क्योंकि कोविड-19 के चलते लोग व समाजसेवी संस्थाएं पौधरोपण अभियानों से थोड़ा किनारा किए हुए हैं। फिर भी अपने प्रयासों के साथ-साथ वन विभाग के अन्य सरकारी विभागों की मदद से अपने पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाए हुए हैं। इसी के तहत सूबे के सभी नगर निकाय भी अपने स्तर पर अपने-अपने इलाकों को हरा-भरा बनाने के लिए अपने तरीकों से पौधरोपण करवा रहे हैं।

एप को लोकल स्तर पर सीमित किया गया
चीका नगर पालिका ने एक खास तरीका इख्तियार किया है। इस नगर निकाय ने बिना सरकार पर वित्तीय बोझ डाले, अपने दम पर खास एप तैयार किया है और इसी के जरिये अपने पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ा रहा है। निकाय सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस एप का बहुत अच्छा रिस्पांस आ रहा है।
उनके कर्मचारियों की टीम ने पौधों को ऑन डिमांड लोगों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के डोर-टू-डोर पहुंचाया है। उनके अनुसार पहले तो इस एप पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोगों ने डिमांड भेजनी शुरू कर दी। मगर बाद में इस एप को लोकल स्तर पर सीमित किया गया। उनके अनुसार नगर निकाय अपने इस खास प्रयास की सफल रिपोर्ट बनाकर हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय को भी अवगत करवाएगा।
ऐसे काम करता है एप
‘म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा’ नाम के इस एप पर लोग अपना नाम, पिता व पति का नाम्, घर का पता, वार्ड नंबर और संपर्क सूत्र इत्यादि जानकारी भरेंगे। उसके बाद वे अमरूद, नीम, बरगद, आंवला, बेलपत्र, सहजन, गुलमोहर, जामुन, पिलखन, हार शृंगार, व कचनार के पौधों से अपनी ऑप्शन चुनेंगे कि उन्हें कौन का पौधा चाहिए। उसके बाद ऑनलाइन ही लोग अपनी इस डिमांड को सबमिट करेंगे। अगले दिन कर्मचारी उस पौधे को लेकर उनके घर पहुंचते हैं।