राम रहीम की पैरोल पर मंत्री केएल पंवार का बड़ा बयान, कहा-दो साल बाद हर दोषी हकदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की पैरोल पर हरियाणा के मंत्री कृष्णलाल पंवार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जेल सुपरिंटेंडेंट ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जेल में गुरमीत राम रहीम का आचरण अच्छा रहा है। डेरा मुखी ने पैरोल मांगा है जिसका वह हकदार है। इसकी एक प्रक्रिया है। सिरसा पुलिस अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी इसे डिप्टी कमिश्नर को देगी। वेरिफिकेशन के बाद यह कश्मिनर के पास जाता है और वहीं अंतिम फैसला लेते हैं।
Haryana Min KL Panwar on reports of parole granted to Ram Rahim: All convicts are entitled to parole after 2 yrs. If a convict has good conduct in jail, it's mentioned by superintendent in his report to local police. It goes to Commissioner after verification, he takes final call pic.twitter.com/LY74dQQc46
— ANI (@ANI) June 24, 2019विज्ञापन
बता दें कि साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में पिछले 23 महीने से सजा काट रहे राम रहीम ने पैरोल मांगी है। राम रहीम ने खेतीबाड़ी के लिए इसकी मांग की। रोहतक के जेल अधीक्षक की ओर से इस संबंध में सिरसा के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी है।
दो मामलों में सजा काट रहा है डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा 25 जुलाई 2017 को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी करार दिया गया था। सीबीआई कोर्ट ने 28 अगस्त 2017 को दोनों मामलों में 10-10 साल की कैद और 15-15 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अतिरिक्त एक सांध्य दैनिक के संपादक रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में भी सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत सिंह को दोषी करार दिया था।