फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Min KL Panwar on reports of Ram Rahim's parole

राम रहीम की पैरोल पर मंत्री केएल पंवार का बड़ा बयान, कहा-दो साल बाद हर दोषी हकदार

Tue, 25 Jun 2019 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana Min KL Panwar on reports of  Ram Rahim's parole
KL Panwar - फोटो : ANI

राम रहीम की पैरोल पर हरियाणा के मंत्री कृष्णलाल पंवार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जेल सुपरिंटेंडेंट ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जेल में गुरमीत राम रहीम का आचरण अच्छा रहा है। डेरा मुखी ने पैरोल मांगा है जिसका वह हकदार है। इसकी एक प्रक्रिया है। सिरसा पुलिस अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी इसे डिप्टी कमिश्नर को देगी। वेरिफिकेशन के बाद यह कश्मिनर के पास जाता है और वहीं अंतिम फैसला लेते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में पिछले 23 महीने से सजा काट रहे राम रहीम ने पैरोल मांगी है। राम रहीम ने खेतीबाड़ी के लिए इसकी मांग की। रोहतक के जेल अधीक्षक की ओर से इस संबंध में सिरसा के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मामलों में सजा काट रहा है डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा 25 जुलाई 2017 को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी करार दिया गया था। सीबीआई कोर्ट ने 28 अगस्त 2017 को दोनों मामलों में 10-10 साल की कैद और 15-15 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अतिरिक्त एक सांध्य दैनिक के संपादक रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में भी सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत सिंह को दोषी करार दिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed