फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana leaders reaction on union budget 2018

भाजपा ने बताया काबिल-ए-तारीफ, विपक्ष ने बताया महंगाई बढ़ाने वाला बजट

Fri, 02 Feb 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Feb 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana leaders reaction on union budget 2018
कांग्रेस, इनेलो व आम आदमी पार्टी ने बजट को बताया निराशाजनक - फोटो : File Photo
केंद्र सरकार के आम बजट के भाजपा जहां कसीदे कढ़ रही है, वहीं कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी ने इसे जनविरोधी और महंगाई बढ़ाने वाला बताया है। बजट की मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी मंत्रिमंडल सहयोगियों ने जमकर तारीफ की है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और आप नेता नवीन जयहिंद ने बजट पर केंद्र सरकार को घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन


बजट किसान व गरीब हितैषी : मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट को गरीब और किसान हितैषी बताया है। सीएम ने कहा कि यह बजट किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे आर्थिक वृद्घि तथा रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे नए भारत की नींव को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


बजट विकासोन्मुखी है और इन बजट प्रस्तावों से यह साबित हो गया है कि राजग सरकार जनसाधारण के बारे में सोचती है और जनता का ख्याल रखती है। सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में उत्पादन लागत की कम से कम डेढ़ गुणा बढ़ोतरी से किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  कृषि बाजारों के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये की राशि से किसानों को उनके उत्पाद  बेचने में मदद मिलेगी, जिससे वे लाभकारी मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरी-एग्रीकल्चर को मिलेगा मूर्तरूप : धनखड़
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि बजट वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्रतिबिंबित करता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रस्तावित पैरी-एग्रीकल्चर अवधारणा को मूर्तरूप मिलेगा।

बजट में ई-नैम से नए ग्रामीण बाजार के लिए 2000 करोड़ रुपये, 1400 करोड़ रुपये की कृषि संपदा योजना, 42 मेगा फूडपार्क, 10,000 करोड़ रुपये के मत्स्य और जलीय कृषि अवसंरचना फंड तथा दिल्ली में पराली के चलते बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली राज्यों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करने के आश्वासन से कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

जेटली ने एमएसपी पर बोला सफेद झूठ : चौटाला

Haryana leaders reaction on union budget 2018
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : File Photo
चुनावी जुमलों से ज्यादा कुछ नहीं : तंवर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि केंद्रीय बजट चुनावी जुमनों से अधिक कुछ नहीं है। बड़ी चतुराई से किसानों को ठगने का प्रयास किया गया है। वेतनभोगी कर्मचारियों को निचोड़कर अपना खजाना भरने का सरकार ने प्रयास किया है।

वेतनभोगी नागरिक बजट से ठगा महसूस कर रहे हैं। राजकोषीय घाटा अनुमान के विपरीत बढ़कर 3.5 प्रतिशत हो गया है। जो इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। जो घोषणाएं की गई हैं उन्हें लागू करने के लिए ईमानदार और नौकरीपेशा नागरिकों की जेब पर ही डाका डाला जाएगा।

जवान, किसान, मजदूर वमहिलाओं से धोखा : जयहिंद
आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि गरीबों को और गरीब व अमीरों को और अमीर करने वाला बजट पेश किया गया है। मिडिल क्लास व गरीबो के साथ यह भद्दा मजाक है।

हरियाणा के किसानों व आम जनता को  कुछ नहीं मिला। औद्योगिक घरानों पर टैक्स कम किया गया ताकि आगामी चुनाव में बड़े उद्योगपति बीजेपी को मदद करें। आम जनता को टैक्स में राहत देने की बजाए सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर महंगाई का बोझ डाला है।

जेटली ने एमएसपी पर बोला सफेद झूठ : चौटाला
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में खड़े होकर किसानों को दिए जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सफेद झूठ बोला है। वित्त मंत्री का यह दावा कि अनेक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य किसान के लागत मूल्य से डेढ़ गुणा अधिक निर्धारित किया जा चुका है और जल्दी खरीफ फसल के लिए भी इसी आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाएगा, सरासर झूठ है।

भाजपा के झूठे वादों को झेल चुके देश के 70 प्रतिशत किसान अब यह भी समझ गए हैं कि खरीफ फसल का भी मूल्य उसी प्रकार बढ़ाया जाएगा जैसा अन्य फसलों के बारे में भाजपा ने हवा में ही बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed