{"_id":"674880d6f43be3374304bfc6","slug":"haryana-kesari-and-haryana-kumar-dangal-on-12-december-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-573026-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 12 दिसंबर को हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमार दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 12 दिसंबर को हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमार दंगल
विज्ञापन
सिविल सचिवालय में खेल मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
चंडीगढ़। 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमार कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। सिविल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ पहलवानों के ठहरने, खान-पान व उनको सहूलियत देने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क और खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिला और ब्लाॅक स्तर के खेल स्टेडियमों में खेल का सामान, उपकरण और अन्य सामान समय पर पहुंचाया जाएं। साथ ही स्टेडियमों की सफाई व मरम्मत का काम भी जल्द पूरा कराया जाए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। आगामी ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल विभाग की ओर से और बेहतर रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं, खिलाड़ियों को कैश अवाॅर्ड और खुराक भत्ता समय पर मिलने की दिशा में अधिकारी को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए हैं।