{"_id":"644c1066ce33d03ba7042a25","slug":"haryana-jjp-national-executive-reconstituted-33-senior-leaders-got-important-responsibilities-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, 33 वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, 33 वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
Sat, 29 Apr 2023 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:00 AM IST
सार
जेजेपी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। दुष्यंत चौटाला, केसी बांगड़ और अनंतराम तंवर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। मंत्री अनूप धानक और विधायक ईश्वर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : facebook.com/dchautala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 33 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. केसी बांगड़ और वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर राज्यमंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक भागीराम, वरिष्ठ नेता राव कंवर सिंह कलमाड़ी और कुमारी फूलवती को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
पार्टी ने सिरसा निवासी राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया है, वहीं खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी राष्ट्रीय संगठन सचिव और गुरुग्राम निवासी दलबीर धनखड़ राष्ट्रीय प्रचार सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
जेजेपी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, नारनौल से चेयरपर्सन कमलेश सैनी, करनाल निवासी बृज शर्मा, अंबाला निवासी सुरजीत सिंह सोंडा और रेवाड़ी निवासी सुनील यादव होंगे।
पार्टी द्वारा पूर्व विधायक गंगाराम, जयपुर निवासी संजय चोपड़ा, एससी सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल, फरीदाबाद निवासी ठाकुर राजा राम, गुरुग्राम निवासी सूबे सिंह बोहरा, पूर्व वीसी अभय सिंह मौर्य को राष्ट्रीय सचिव बनाया है।
इसी तरह बरोदा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक, पानीपत से जिला प्रधान रहे सुरेश काला, जींद निवासी ईश्वर उझानिया, हिसार निवासी हरफूल खान भट्टी, हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी और बीसी सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे राम मेहर ठाकुर भी राष्ट्रीय सचिव होंगे। वहीं गुरुग्राम निवासी राजेश सुटा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।