फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana jat voilence cctv footage missed from rohtak ig office

जाट उपद्रव की CCTV फुटेज आईजी ऑफिस से गायब

Sun, 28 Feb 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 28 Feb 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
haryana jat voilence cctv footage missed from rohtak ig office

रोहतक आईजी ऑफिस से उपद्रव के दिन की सीसीटीवी फुटेज गायब हो गई है। मामले को लेकर आईजी संजय ने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारी कई दिनों से इस विषय पर गुपचुप चर्चा कर रहे थे, हालांकि शनिवार को नए आईजी संजय कुमार को भी इसकी खबर लग गई।

विज्ञापन


इसके बाद आईजी ने ऑफिस के पूरे स्टाफ को बुलाकर हिदायत दी है कि बिना उनकी अनुमति के ऑफिस में पत्ता भी नहीं हिलेगा। अब आईजी खुद इस मामले की जांच करेंगे। सूत्रों की मानें तो फुटेज में आईजी ऑफिस में उपद्रवियों के घुसने और आगजनी करने का पूरा वाकया कैद था। इसके बाद ही पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चोरी होने की सूचना मिल गई है। इसके तुरंत बाद पूरे स्टाफ की बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पुलिसिंग उसके बाद अन्य सेवा

आईजी संजय कुमार ने निलंबित आईजी श्रीकांत जाधव के गौसेवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने या स्थगित करने से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि मेरा फोकस सिर्फ और सिर्फ बेहतर पुलिसिंग पर होगा। गश्त व्यवस्था बेहतर होने के बाद अन्य कार्यों के बारे में विचार किया जाएगा। गौ सेवा से जुड़े पूरे कार्य की स्टडी के बाद ही कोई पहल होगी।

उपद्रवियों से बचा पुलिस रिकार्ड, छह राइफलें ले गए

haryana jat voilence cctv footage missed from rohtak ig office

रोहतक में हुए उपद्रव की आग से पुलिस रिकार्ड तो बच गया है लेकिन उपद्रवी छह राइफलें लूट ले गए हैं। पुलिस अभी तक इन राइफलों का सुराग नहीं लगा पाई है।

एसपी शशांक आनंद का कहना है कि अधिकतर रिकार्ड थानों में होता है। उपद्रवियों ने महम थाने को छोड़कर अधिकतर पुलिस चौकियों को ही निशाना बनाया है। पूरे जिले में पुलिस विभाग की करीब 13 बिल्डिंग में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने जिले से छह राइफलें भी लूटी हैं।

इसमें से अकेले चार राइफलें तो इंद्रा कॉलोनी चौकी से लूटी गई हैं। राइफल चोरी करने वाले आरोपियों का सुराग लगा है, जल्द ही उन्हें पकड़ राइफलें बरामद की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एमडीयू के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed