जाट आंदोलनः विमान कंपनियों ने बढ़ाया किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन का फायदा उठाते हुए विमानन कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
आम दिनों में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने का विमान से किराया ढाई हजार से तीन हजार रुपये होता है, लेकिन शुक्रवार शाम और शनिवार को किराया आसमान पर पहुंच गया।
कई विमानन कंपनियों की वेबसाइट पर चंडीगढ़ से दिल्ली तक का किराया 50 हजार तक अपलोड था। यहां तक यात्रियों को टिकट तक नहीं मिल रही थी। इस बारे में जब विमानन कंपनियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
एजेंटों ने भी दावा किया कि उन्होंने दिल्ली जाने के टिकट 30 हजार तक में बेची हैं। कुछ लोगों ने इस बारे में पीएमओ को शिकायत भी भेजी है। वहीं मुंबई तक सीधी फ्लाइट का किराया 80 हजार रुपये तक चल रहा है।
दिल्ली का किराया 50 हजार, मुंबई का 80 हजार
जाट आंदोलन के चलते शहर से चलने वाली बसें एवं ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से छह विमानन कंपनियां अपनी फ्लाइट ऑपरेट करती हैं। बसें एवं ट्रेनें बंद होने के बाद विमानन कंपनियों ने दिल्ली का किराया चालीस हजार तक वसूल किया है।
इसमें जेट एयरवेज, इंडिगो, गो एयर, स्पाइस जेट सहित अन्य विमानन कंपनियों के दाम एक्सपीडिया साइट पर 50 से 80 हजार के बीच चल रहे हैं। वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के लिए 50 हजार और मुंबई तक के लिए फ्लाइट के दाम 80 हजार का टिकट बेचा जा रहा है।
वहीं फाइव स्टार एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक के एल बंसल ने बताया कि विमानन कंपनी की ओर से सभी टिकटों के दाम बढ़ गए हैं। रूटीन में यह टिकट ढाई से तीन हजार रुपये तक में मिलते हैं।