फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana jat protest, air company hiked ticket price

जाट आंदोलन से रेल-सड़कें ठप, एयर टिकट के रेट दोगुने हुए

Mon, 22 Feb 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
haryana jat protest, air company hiked ticket price

जाट आंदोलन के चलते रेल और सड़क यातायात ठप रहा। जिसका विमान कंपनियों ने फायदा उठाया और दोगुना किराया बढ़ा दिया। हाल ये रहा कि पंचकूला, चंडीगढ़ से नई दिल्ली और मुंबई जाना महंगा और सिंगापुर और दुबई जाना सस्ता। हरियाणा में जाट आंदोलन को लेकर ऐसे हालात बन गए हैं।

विज्ञापन


जाट आरक्षण के कारण ट्रेनें रद्द हो रही हैं, इस कारण विमानन कंपनियों के किराए आसमान पर पहुंच चुके हैं। जितना किराया विमानन कंपनियां वसूल रही हैं लगभग उतने ही किराए में विदेश का राउंडट्रिप लग जाता है। वहीं हरियाणा में बिगड़े माहौल के कारण हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन


इधर, टैक्सी चालक भी दिल्ली की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में लोगों के पास दिल्ली और मुंबई जाने के लिए हवाई यात्रा के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।

चंडीगढ़ से दिल्ली तक सफर   
इंडिगो----------12718 रुपये  
एयर इंडिया------14208 रुपये  
स्पाइस जेट-------15044 रुपये

चंडीगढ़ से मुंबई तक सफर
गो एयर-----------14041 रुपये
इंडिगो-------------16162 रुपये
स्पाइस जेट----------18106 रुपये
नई दिल्ली से सिंगापुर---(अप डाउन)
मल्टीपल च्वाइस सिर्फ ---23499 रुपये

नई दिल्ली से सिंगापुर (अप और डाउन)
इंडिगो                    23790 रुपये
मैन्डो                     27791 रुपये
जेट एयरवेज             28132 रुपये
मलयेशिया एयर लाइंस  29188 रुपये

नई दिल्ली से दुबई (अप और डाउन)
फ्लाई दुबई----------17451 रुपये
इंडिगो --------------18886 रुपये
एयर अरबिया---------19569 रुपये
स्पाइस जेट-----------20334 रुपये
जेट एयरवेज----------24423 रुपये

यातायात बाधित होने के कारण व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ है। इस समय हवाई यात्रा के अलावा लोगों के पास दिल्ली जाने का दूसरा विकल्प नहीं है। पानी और दवाएं तक रोक दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश गर्ग, जनरल सेक्रेटरी, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पंचकूला।   

रेल और बस सेवा प्रभावित होने के कारण व्यापार पर काफी असर पड़ा है। दिल्ली जाना था, लेकिन चंडीगढ़ से दिल्ली तक हवाई यात्रा इस समय इतनी महंगी हो गई है कि आम आदमी इतना किराया नहीं दे सकता।

- दीपक बिष्ट, उद्यमी, पंचकूला

दो दिनों से यातायात बाधित होने की वजह से हरियाणा में दवाओं की सप्लाई बाधित है। हरियाणा के रास्ते अन्य शहरों में जाने वाले मेडिसिन के लॉट भी यहीं पड़े हैं।
- कमल कक्कड़, उद्यमी, पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed