फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Jat movement alert, given strict instructions

जाट आंदोलन पर हरियाणा सरकार अलर्ट, दिए गए सख्त निर्देश

Tue, 24 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana Jat movement alert, given strict instructions
सीएम मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने जाट आंदोलन के दौरान शांति बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। सोमवार शाम यहां उच्च स्तरीय बैठक हुई।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से 29 जनवरी को प्रस्तावित जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था हर हालत में बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

यदि कोई भी जाट नेता या व्यक्ति धरना देने की अनुमति चाहता है, तो उसे लिखित में नुकसान की जिम्मेवारी भी लेनी होगी। धरना का स्थान हाईवे व रेल ट्रैक से दूर रहेगा। डीसी-एसपी को संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त रूप से दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

हाईवे व रेल ट्रेक से दूर होगा धरने का स्थान

Haryana Jat movement alert, given strict instructions
जाट नेता - फोटो : फाइल फोटो

गृह सचिव राम निवास ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रेक को किसी भी हालत में नुकसान से बचाना है। पुलिस बल मॉक ड्रिल करअपनी तैयारी पूरी रखें। 

सभी उपायुक्त व्यापार मंडलों की बैठक बुलाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। प्रशासन युवकों को आंदोलन में भाग न लेने की सलाह देते हुए कॉलेज, विश्वविद्यालय व छात्र संगठनों के साथ बैठक करें। पुलिस महानिदेशक केपी सिंह ने कहा कि धरना अनुमति देते समय निर्धारित प्रोफार्मा अवश्य भरवाएं।

 सरकारी संपत्ति, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा दल गठित करें। होमगार्ड जवानों की मदद भी लें। एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था मोहम्मद अकिल, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी अनिल कुमार राव ने भी कानून एवं व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed