फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana : Jail Radio Started in Ambala Jail 

हरियाणा : अंबाला जेल में जेल रेडियो शुरू, रोज एक घंटे होगा प्रसारण, बतौर आरजे काम करेंगे बंदी

Wed, 03 Mar 2021 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Jail Radio Started in Ambala Jail 
अंबाला जेल में जेल रेडियो शुरू हुआ। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की जेलों में जेल रेडियो का पहला चरण पूरा हो गया है। अंबाला सेंट्रल जेल ने अपने करीब 1100 बंदियों के लिए अपना जेल रेडियो शुरू कर दिया है। इसी जेल में 1949 में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को फांसी दी गई थी। जेल रेडियो का उद्देश्य जेल में कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। बुधवार को इस जेल रेडियो का उद्घाटन गृह और जेल एसीएस (आईएएस) राजीव अरोड़ा, हरियाणा जेल महानिदेशक के. सेल्वराज, अंबाला जेल के सुपरिंटेंडेंट लखबीर सिंह बरार और तिनका-तिनका फांउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा ने किया।

विज्ञापन


दरअसल हरियाणा की जेलों से 21 बंदियों को रेडियो जॉकी के रूप में चुना गया था जिनमें से 6 अंबाला जेल से हैं। इन बंदियों को तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा ने दिसंबर 2020 में एक रेडियो वर्कशॉप के जरिए प्रशिक्षित किया था। यह जेल रेडियो वर्तिका नन्दा की ही संकल्पना है।
विज्ञापन



प्रशिक्षण पूरा होने के बाद राज्य के पहले जेल रेडियो का उद्घाटन 16 जनवरी को पानीपत में हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह, एसीएस (आईएएस) गृह और जेल राजीव अरोड़ा, हरियाणा जेल महानिदेशक के. सेल्वराज, पानीपत जेल के सुपरिंटेंडेंट देवी दयाल द्वारा किया गया था। इसके बाद फरीदाबाद जेल में रेडियो की शुरुआत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला जेल रेडियो पर रोज एक घंटे रेडियो का प्रसारण होगा। यह विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्टूडियो से संचालित होगा। राजीव अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि यह जेल रेडियो निश्चित रूप से बंदियों को बेहतरी की तरफ बढ़ने का मौका देगा और वे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर सकेंगे। 

इस अवसर पर हरियाणा जेल के महानिदेशक के. सेल्वराज ने कहा कि रेडियो के कारण बंदियों के जीवन में बदलाव आसानी से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेल रेडियो का पहला चरण संपन्न हो चुका है। अब हम दूसरे चरण के तहत राज्य की 4 और जेलों में भी रेडियो की शुरुआत करेंगे। 

जेल के अधीक्षक लखबीर सिंह ने कहा कि जेल रेडियो के लिए हम बंदियों के उत्साह को देखकर खुश हैं। इसने जेल के माहौल में शांति बढ़ा दी है। इस मौके पर वर्तिका नन्दा ने कहा कि उन्होंने 2019 में जिला जेल, आगरा में जेल रेडियो शुरू किया तो इससे बंदियों के जीवन में आए बदलाव को महसूस किया। हरियाणा की जेलों में अब तक 21 बंदियों को रेडियो जॉकी के तौर पर प्रशिक्षित किया गया हैं। हमने जेल रेडियो के दूसरे चरण की तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है। 

बता दें कि हरियाणा में कुल 19 जेल हैं और बंदियों की रिफॉर्म प्रक्रिया में मदद के लिए लगभग सभी जेलों में जेल रेडियो शुरू करने की योजना है। इसके अलावा तिनका तिनका फाउंडेशन की तरफ से पानीपत जिला जेल में एक जेल पुस्तकालय भी खोला गया है।  

वर्तिका नन्दा जेल सुधारक हैं और तिनका तिनका भारतीय जेलों पर उनकी श्रृंखला है। 2019 में उन्होंने देश की सबसे पुरानी जेल इमारत में बनी जिला जेल, आगरा में रेडियो शुरू किया था। 2014 में भारत के राष्ट्रपति से स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। जेलों पर उनके काम को दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली है। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed