फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana IPS Officer Bharti Arora seeks voluntary retirement

हरियाणा: कृष्ण भक्त आईपीएस भारती अरोड़ा ने दोबारा मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, गृह मंत्री विज ने सीएम को भेजी फाइल

Tue, 23 Nov 2021 03:19 PM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 03:19 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरे पास फाइल आई है। अब चूंकि उन्होंने मन बना लिया है और यह उनका निजी मामला है। इसलिए मैंने फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है।

विज्ञापन
Haryana IPS Officer Bharti Arora seeks voluntary retirement
आईपीएस भारती अरोड़ा। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा पुलिस की तेजतर्रार महिला आईपीएस भारती अरोड़ा ने दोबारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सरकार के पास आवेदन भेज दिया है। उनके आवेदन के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने फाइल सीएम मनोहर लाल के पास भेज दी है। भारती अरोड़ा ने इस बार पूरी तरह से वीआरएस लेने का मन बना लिया है। इसी वजह से उन्होंने दोबारा आवेदन किया है। वर्तमान में वे अंबाला रेंज की आईजी के तौर पर तैनात हैं।

विज्ञापन


कृष्ण भक्त भारती ने अगस्त में पहले भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था लेकिन उस समय गृह मंत्री ने फाइल पर टिप्पणी लिख कर उन्हें भेज दी थी। विज ने कहा था कि वे एक अच्छी पुलिस अधिकारी हैं और ऐसे पुलिस अधिकारियों की सरकार को जरूरत है। 
विज्ञापन


विज ने इस मामले में उन्हें पुर्नविचार करने के लिए कहा था। 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा इससे पहले 2009 में अंबाला की एसपी व 2011 में जीआरपी की एसपी रह चुकी हैं। प्रदेश में कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने पिछले साल उन्हें एसआईटी का प्रभार सौंपा था। यहां रहते हुए 452 कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने के लिए उन्हें गृह विभाग द्वारा फरवरी 2021 में सम्मानित किया गया था। भारती अरोड़ा कई रेंज व कमिश्नरी में भी विभिन्न पदों पर अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा राई स्पोर्ट्स स्कूल की प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारती अरोड़ा का जन्म 1971 में हुआ, जबकि आईपीएस बैच 1998 का है। उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में होनी थी। इससे करीब 10 साल पहले ही उन्होंने अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। बता दें कि उनके बैच के ही पंजाब के आईपीएस कुंवर विजय प्रताप ने भी अप्रैल माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed