फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana ips, hps officer transfered

हरियाणाः 3 IPS और 11 HPS किए गए इधर-उधर

Sat, 31 Oct 2015 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 Oct 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
haryana ips, hps officer transfered

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईपीएस और 11 एचपीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके तहत, आरटीसी भौंडसी के पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ को चतुर्थ आईआरबी के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


वहीं नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे (बहाली पर) विनोद कुमार को द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक संगीता रानी को सिरसा की पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


एचपीएस अधिकारियों में सेंट्रल फरीदाबाद के डीसीपी राजेश दुग्गल को पुलिस अधीक्षक पलवल लगाया गया है। गुड़गांव में डीसीपी (पूर्व) दीपक सहारण को डीसीपी (पश्चिम) गुड़गांव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राज्य क्राइम ब्यूरो के पुलिस उपअधीक्षक संदीप मलिक को पुलिस उप-अधीक्षक हांसी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथीन के उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ढांडा को पुलिस उप-अधीक्षक हिसार नियुक्त किया गया है। लोहारू के पुलिस उप अधीक्षक पृथ्वी सिंह को हथीन में इसी पद पर लगाया गया है। जबकि कमांडो पुलिस उपअधीक्षक राजबीर सिंह को लोहारू में पुलिस उप-अधीक्षक लगाया गया है।

आपराधिक जांच विभाग के पुलिस उप अधीक्षक दलजीत सिंह को कमांडो पुलिस उप-अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गुड़गांव के सहायक पुलिस आयुक्त धर्मबीर सिंह को सीआईडी में पुलिस उप-अधीक्षक लगाया गया है। जबकि इस जगह तैनात महेंद्र सिंह सेठी को गुड़गांव में सहायक पुलिस आयुक्त लगाया गया है।


कनीना के पुलिस उपअधीक्षक ताहिर हुसैन को सीआईडी में पुलिस उप-अधीक्षक लगाया गया है। रेवाड़ी के पुलिस उपअधीक्षक शाकिर हुसैन के कनीना में पुलिस उपअधीक्षक लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed