फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: In the last election, the results of Haryana were opposite to the exit polls

Haryana: पिछले चुनाव में एग्जिट पोल से उलट आए थे हरियाणा के नतीजे, इस बार ये है तस्वीर

Sun, 02 Jun 2024 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 12:11 AM IST
सार

Exit Poll 2024: हरियाणा में भाजपा को 2019 के मुकाबले काफी नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं कांग्रेस को लाभ हो रहा है। ज्यादा सीट भाजपा को ही आती दिख रही है।

विज्ञापन
Haryana: In the last election, the results of Haryana were opposite to the exit polls
हरियाणा एग्जिट पोल 2024। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले लोकसभा चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल के अनुमान को हरियाणा के नतीजों ने पलटकर रख दिया था। एग्जिट पोल मोदी लहर को आंक नहीं पाए थे। 2019 के चुनाव में एग्जिट पोल ने भाजपा को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान जताया था जबकि कांग्रेस के खाते में दो से चार सीटे बताई जा रही थी। मगर जब नतीजे आए तो सबके सब चौक गए।

विज्ञापन


भाजपा ने दस की दस सीट पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई। किसी को भी अनुमान नहीं था कि भाजपा दस की दस सीट जीत पाएगी। यह पहली बार था जब भाजपा ने हरियाणा की दसों सीट पर कमल खिलाया था। हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया और सभी सीटें भाजपा की झोली में डाल दी।
विज्ञापन


2014 के चुनाव में आए एग्जिट पोल कुछ हद तक सही बैठे थे। उस दौरान मोदी की प्रचंड लहर थी। एग्जिट पोल ने भाजपा-हजकां गठबंधन को सात से नौ सीटों का अनुमान जताया था, जबकि कांग्रेस को 0 से दो सीट मिलने की उम्मीद जताई थी। जब नतीजे आए तो भाजपा को सात सीटें मिली, जबकि कांग्रेस को एक सीट। वहीं, इनेलो के खाते में भी दो सीटे आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जिट पोल ने इनेलो को एक सीट का अनुमान जताया था। इस हिसाब से एक बार एग्जिट पोल के अनुमान कुछ हद तक सही पाए गए जबकि दूसरी बार अनुमान गलत साबित हुए थे। हालांकि इस बार के एग्जिट पोल ने भाजपा को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को दो से चार सीटे मिलने की उम्मीद जताई गई है।


हरियाणा में टाइम्स नाउ - ईटीजी रिसर्च का एग्जिट पोल

 

  • बीजेपी: 7
  • इंडिया गठबंधन- 3
  • आईएनएलडी- 0
  • अन्य: 0


हरियाणा में रिपब्लिक भारत-मेट्राइज का एग्जिट पोल

  • भाजपा - 7-9
  • इंडी गठबंधन - 1-3
  • आईएनएलडी- 0
  • अन्य - 0


हरियाणा में जन की बात का एग्जिट पोल 
जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों में से भाजपा को 7 से 8 सीटें मिल रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 3-2 सीटें मिलती दिख रही है। आईएनएलडी और अन्य के खाते में कोई सीट नहीं आती दिख रही है।



आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं...

 

  • भाजपा - 7-8
  • इंडी गठबंधन - 3-2
  • आईएनएलडी- 0
  • अन्य - 0


हरियाणा में इंडिया टीवी सीएनएक्स का एग्जिट पोल

  • भाजपा - 6-8
  • कांग्रेस - 2-4
  • आप - 0-0
  • अन्य - 0-0


न्यूज 24- दुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल

  • हरियाणा- 10
  • भाजपा- 6
  • कांग्रेस+ - 4


ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल का ये है अनुमान
हरियाणा की कुल सीटें 10, वोट शेयर अनुमान इस प्रकार हैं

  • बीजेपी: 48 फीसदी
  • कांग्रेस+: 41 फीसदी
  • अन्य: 11 फीसदी
  • हरियाणा में बीजेपी को छह  सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed