फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana in-charge of Congress holds first meeting with party leaders

Haryana: कांग्रेस प्रभारी के सामने नारेबाजी, बाबरिया बोले- एक दूसरे की छवि खराब करने वाले पर होगी कार्रवाई

Sun, 25 Jun 2023 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 01:38 AM IST
सार

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी ने पार्टी नेताओं के साथ पहली बैठक की। बैठक में हुड्डा व शैलजा समर्थकों ने नारेबाजी की। पांच प्रस्तावों पर मुहर लगी है। रविवार को भी प्रभारी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Haryana in-charge of Congress holds first meeting with party leaders
कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी दीपक बाबरिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान ही पार्टी की गुटबाजी सामने आ गई। प्रभारी के सामने ही हुड्डा व शैलजा के समर्थकों ने नारेबाजी की। बाद में पार्टी प्रभारी ने कहा कि यह गुटबाजी नहीं है। यह सिर्फ धारणा का मामला है और लोकतंत्र में इस तरह मामले देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी में गंभीर मतभेद नहीं है। नारेबाजी अनुशासनहीनता नहीं है, लेकिन पार्टी मीटिंग में इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। बैठक में पांच प्रस्ताव पास किए गए। इनमें एक प्रस्ताव यह भी था कि एक दूसरे पर कीचड़ उछालने और छवि खराब करने वाले नेताओं के खिलाफ पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर नौ स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान उस समय गुटबाजी सामने आई जब पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बोलना शुरू किया। मंच पर उनके आते ही उनके समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। इस बीच एक हुड्डा समर्थक भी बोल पड़ा कि अबकी बार हुड्डा सरकार तीसरी बार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शैलजा ने मंच से ही उससे कहा कि क्या बोला- फिर से बोलो। इतने कहते ही दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। बाद में हुड्डा खड़े हुए और उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि कुमारी शैलजा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल भी गर्म हो गया। उसके बाद मंच पर बैठे अन्य नेताओं ने लोगों को शांत कराया।

 

मंच से अपनी बात रखने के बाद शैलजा मीटिंग से चली गई। बाहर निकलते वक्त उन्होंने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ जाना है। उनकी फ्लाइट है। इस बारे में पार्टी प्रभारी व अन्य लोगों को पहले ही बता दिया था। शैलजा के बाद कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरेजवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपक बाबरिया ने अपनी बात रखी।

घोषणा पत्र पर भी उलझे कांग्रेसी
पत्रकारों से बातचीत में शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। यदि मीटिंग में कोई नेता लोगों से वादा कर रहा है तो वह कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र नहीं है। वहीं, बैठक में भी कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि इस तरह की घोषणा नहीं करनी चाहिए। जब हुड्डा की बारी आई तो उन्होंने कहा कि वह पूर्व सीएम हैं और उन्हें पता है कि जनता के बीच जाकर क्या बात करनी चाहिए। बाद में दीपक बाबरिया ने कहा कि जनता के बीच नेताओं को सावधानी बरतनी चाहिए। वरना लोग जुमला समझ लेंगे। जब भी लोगों के बीच जाएं तो उनसे कहें कि उनकी मांगों को घोषणापत्र में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

समीक्षा के बाद घोषित करेंगे संगठन
प्रेस कांफ्रेंस में दीपक बाबरिया ने बताया कि बैठक में संगठन की प्रगति पर भी चर्चा हुई है। सबने अपनी राय रखी। जो सूची दी गई है, उसकी समीक्षा की जाएगी। उसके बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी। संगठन के मुद्दे पर पार्टी गंभीर है। बैठक में तय हुआ कि प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ब्लॉक, मंडल व बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि अब जितने भी चुनाव होने हैं, उसमें पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। सबने इस बात पर भी सहमति जताई है कि पार्टी के स्तर पर जो भी दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे, उन निर्देशों की हर हालत में पालना की जाएगी।

पता नहीं भाजपा हुड्डा को क्यों टारगेट कर रही
इस दौरान बाबरिया ने ये भी कहा कि मुझे ये बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि बीजेपी किस रणनीति के तहत भूपेंद्र हुड्डा को टारगेट कर रही है। उन्होंने कहा, शायद उनको (बीजेपी) लगता है कि हुड्डा कांग्रेस का चेहरा हैं, लेकिन इसका अंतिम फैसला हाई कमान लेगी। पिछले हफ्ते सिरसा में आयोजित भाजपा की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि प्रदेश में पहले हुड्डा की थ्री डी सरकार थी। हुड्डा ने अपनी सरकार में प्रापर्टी डीलर, दामाद और दरबारी को बढ़ावा दिया है।

बैठक में पांच प्रस्ताव पास

  •  भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प। प्रदेश के सभी सामाजिक संगठनों, देशभक्त नागरिकों व गैर-सांप्रदायिक विचारधारा के लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हैं।
  •  पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिभावान व कर्मठ लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  •  किसी भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। इसलिए ऐसा वक्तव्य नहीं देना चाहिए जिससे पार्टी का अहित हो। अनुशासन तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  •  उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए संकल्पों को कार्यरूप देते हुए पार्टी संगठन की प्रदेश स्तर तक ही नहीं, बल्कि जिला, ब्लॉक, मंडल, ग्राम तथा बूथ स्तर तक संरचना की जाएगी।
  •  राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ व ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ जैसे अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हैं। राहुल गांधी जी की यात्रा के बाद कांग्रेस को मजबूती प्राप्त हुई है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की शानदार जीत इसका जीवंत उदहारण है। हम सब संकल्प करते हैं कि पार्टी की इस जीत के क्रम को हरियाणा में भी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed