फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana hsgpc issue

बादल के विरोध से सिख राजनीति में उबाल

Mon, 09 Jun 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Mon, 09 Jun 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
haryana hsgpc issue

हरियाणा में अलग एसजीपीसी बनाने के मुद्दे का पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के कड़ा विरोध जताने के बाद यहां हरियाणा की सिख राजनीति में उबाल आ गया है। हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एडहॉक के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने भी इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

विज्ञापन


एचएसजीपीसी के पदाधिकारियों ने सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मिलने का फैसला भी कर लिया है। साथ ही दावा किया है कि हरियाणा में हर कीमत पर अलग एसजीपीसी का गठन होगा।
विज्ञापन


हुड्डा सरकार के प्रयासों में अड़ंगा न बनें बादल
हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एडहॉक के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने  कहा कि एसजीपीसी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। एसजीपीसी दुनिया भर में सिखों का प्रतिनिधित्व करती है। इसीलिए बादल बिना वजह एसजीपीसी पर राजनीति बंद करें। झींडा के अनुसार बादल हरियाणा के सिखों को एसजीपीसी के नाम पर अपना राजनीतिक गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में हुड्डा सरकार अलग एसजीपीसी का प्रयास कर रही है। इसलिए बादल सरकार बिना वजह इसमें अड़ंगा न डालें। दिल्ली, हेमकुंड साहिब, पटना साहिब की तरह हरियाणा की अलग एसजीपीसी जरूर बनेंगी।


उनके अनुसार इससे हरियाणा के गुरुद्वारों का चढ़ावा यही रहेगा और इससे यहां भी अस्पताल, कालेज व अन्य इंस्टीट्यूट खुलेंगे, जिसका लाभ हर वर्ग को होगा। झींडा के अनुसार यदि बादल साहिब हरियाणा को पंजाब का छोटा भाई कहते हैं तो छोटे भाई का हक न मारें और हरियाणा में अलग एसजीपीसी बनने में पंगा न डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed