{"_id":"5f23bdee8ebc3e9f70083b5a","slug":"haryana-hosting-khelo-india-2021-minister-sandeep-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया 2021: मंत्री संदीप सिंह बोले- मुकाबलों में इस्तेमाल हो सकते हैं अंबाला के खेल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया 2021: मंत्री संदीप सिंह बोले- मुकाबलों में इस्तेमाल हो सकते हैं अंबाला के खेल परिसर
Fri, 31 Jul 2020 12:15 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अगले साल होने वाले 'खेलो इंडिया' नेशनल गेम्स की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अंबाला के खेल परिसरों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया-2021’ का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में किया जाएगा।
आगामी वर्ष पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की तैयारियों के संबंध में जल्द ही सीएम मनोहर लाल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। सिंह ने बताया कि पंचकूला के साथ लगते जिला अंबाला में बने खेल परिसरों को भी इस आयोजन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होंगी अधिकतर प्रतियोगिताएं
खेलो इंडिया-2021 के चौथे संस्करण के आयोजन की मेजबानी के लिए हरियाणा ने कमर कस अली है। खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों को इसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को समीक्षा बैठक में संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
अधिकांश प्रतियोगिताएं पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता में 25000 से ज्यादा खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है, उनके ठहरने व रहने की बेहतर सुविधा करना हमारी जिम्मेदारी है। इन खेलों के आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों की तकनीक भी सीखने को मिलेगी।