फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Hosting Khelo India 2021, Minister Sandeep Singh

खेलो इंडिया 2021: मंत्री संदीप सिंह बोले- मुकाबलों में इस्तेमाल हो सकते हैं अंबाला के खेल परिसर

Fri, 31 Jul 2020 12:15 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Haryana Hosting Khelo India 2021, Minister Sandeep Singh
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में अगले साल होने वाले 'खेलो इंडिया' नेशनल गेम्स की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए अंबाला के खेल परिसरों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया-2021’ का पूरा आयोजन अगले साल के अंतिम महीनों में किया जाएगा।
विज्ञापन


आगामी वर्ष पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की तैयारियों के संबंध में जल्द ही सीएम मनोहर लाल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। सिंह ने बताया कि पंचकूला के साथ लगते जिला अंबाला में बने खेल परिसरों को भी इस आयोजन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होंगी अधिकतर प्रतियोगिताएं

खेलो इंडिया-2021 के चौथे संस्करण के आयोजन की मेजबानी के लिए हरियाणा ने कमर कस अली है। खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों को इसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को समीक्षा बैठक में संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

अधिकांश प्रतियोगिताएं पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता में 25000 से ज्यादा खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है, उनके ठहरने व रहने की बेहतर सुविधा करना हमारी जिम्मेदारी है। इन खेलों के आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों की तकनीक भी सीखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed