फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister took action against many officials in Rohtak

एक्शन में विज: जनस्वास्थ्य विभाग के JE, पीसीआर के दो जवान और सुखपुरा चौकी के पूरे स्टाफ को किया निलंबित

Fri, 12 Aug 2022 07:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 07:54 PM IST
सार

गृह मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। जनस्वास्थ्य विभाग के एक जेई को काम खत्म होने से पहले लोगों से संतुष्टि पत्र लिखने पर निलंबित कर दिया। जबकि भ्रष्टाचार के एक मामले में परिवार के पास देर रात नोटिस देने वाले पीसीआर के दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Haryana Home Minister took action against many officials in Rohtak
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को विकास भवन में हुई। गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक की अध्यक्षता की और 25 परिवादों की सुनवाई की। इनमें से कुछ का मौके पर निदान किया। जबकि कुछ मामलों की जांच का आदेश दिया और कुछ मामले अगली सुनवाई पर हल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने तल्ख तेवर दिखाते हुए काम में लापरवाही बरतने पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई, पीसीआर के दो जवान व सुखपुरा चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। यही नहीं, जनता के काम न होने पर अधिकारियों को हड़काते हुए उनकी बात सुनने की भी हिदायत दी। परिवेदना समिति की बैठक में शुक्रवार को 25 मुद्दे रखे गए। इनमें से ज्यादा सीवरेज व पेयजल के मुद्दे थे। 
विज्ञापन


विभाग की लचर व्यवस्था के चलते चरमराई सीवरेज व पेयजल व्यवस्था के लिए गृह मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। जनस्वास्थ्य विभाग के एक जेई को काम खत्म होने से पहले लोगों से संतुष्टि पत्र लिखने पर निलंबित कर दिया। जबकि भ्रष्टाचार के एक मामले में परिवार के पास देर रात नोटिस देने वाले पीसीआर के दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन को पेयजल के सैंपल लेने व सैंपल फेल मिलने पर संबंधित विभाग या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का भी आदेश दिया। यही नहीं, पावर हाउस चौक इलाके के एक वकील की शिकायत पर उसी रात कार्रवाई न करने पर सुखपुरा चौकी के पूरे स्टाफ को भी निलंबित कर दिया गया। साथ ही इन मामलों की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच का भी आदेश दिया। 

 

सुखपुरा चौकी के स्टाफ को अभी निलंबित नहीं किया गया है। परिवेदना समिति की बैठक के बाद अधिकारियों ने गृह मंत्री से मुलाकात कर उन्हें मामले से अवगत कराया गया। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रवींद्र, डीएसपी मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed