{"_id":"6072d8668ebc3ed82f3ced33","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-wrote-letter-to-agriculture-minister-narendra-singh-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : अनिल विज ने नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा खत, कहा- किसानों से की जाए बातचीत, हमें इनके स्वास्थ्य की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : अनिल विज ने नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा खत, कहा- किसानों से की जाए बातचीत, हमें इनके स्वास्थ्य की चिंता
Sun, 11 Apr 2021 04:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Apr 2021 04:42 PM IST
सार
- विज ने लिखा केंद्र को पत्र- किसानों से बात करे सरकार
- कोरोना के बढ़ते केसों को देखते कृषि मंत्री से की अपील
विज्ञापन
अनिल विज, नरेंद्र सिंह तोमर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि एक बार फिर से आंदोलन पर बैठे किसानों से बात की जाए। अनिल विज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उन्हें किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता है, क्योंकि आंदोलन में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। हालांकि सरकार काबू पाने के प्रयास कर रही है लेकिन कोरोना से लड़ाई लंबी चल सकती है। विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से अपील की है कि सरकार ने पहले भी सकारात्मक रुख अपनाया है और सरकार किसानों से कई दौर की बातचीत कर चुकी है, क्योंकि वार्ता से ही समाधान निकल सकता है। इसलिये एक बार फिर से किसानों से बात करके समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन