फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Home minister Anil vij targets on Congress, Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा की पाक राष्ट्रपति से मुलाकात पर भड़के विज, कहा- जो कुछ हुआ वो कांग्रेस ने किया

Mon, 24 Feb 2020 10:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Feb 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana: Home minister Anil vij targets on Congress, Shatrughan Sinha
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

पकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा है। विज ने कहा कि पाकिस्तान में जो कुछ हुआ वो शत्रुघ्न ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने किया है। गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलती रही है। 

विज्ञापन


इसकी पोल शनिवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय ने शत्रुघ्न की पाकिस्तानी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की फोटो ट्वीट कर और यह लिखकर खोल दी है, कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस का समर्थन करता है। विज ने कहा कि नवजोत सिद्धू जब तक भाजपा में थे, तब तक ठीक थे और कांग्रेस में जाते ही उनका भी पाक प्रेम जाग गया। 
विज्ञापन


विज ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ट्रंप के भारत दौरे पर हो रहे खर्च को लेकर उठाये गए सवाल पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अतिथि देवो भव का महत्व नहीं जानती। यह हमारी पुरानी परंपरा है। उन्होंने वारिस पठान पर भी ताजा बयान को लेकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed