फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana home minister Anil vij statement on CAB

विज बोले- धर्म के नाम पर कांग्रेस ने किया था देश का बंटवारा, ओवैसी बेहद गैर जिम्मेदार आदमी

Tue, 10 Dec 2019 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana home minister Anil vij statement on CAB
गृह मंत्री अनिल विज।

नागरिक संशोधन बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया था। मुसलमानों को पाकिस्तान दे दिया गया और हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान हो गया। यह बात दूसरी है कि बहुत सारे मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए और हमने उन्हें अपना लिया। लेकिन आसपास के किसी देश में अगर हिंदू प्रताड़ित होगा तो वह कहां जाएगा? किस देश में जाएगा? 1947 में जो हिंदू पाकिस्तान से हिंदुस्तान में नहीं आ पाए थे और आज वहां पर प्रताड़ित हो रहे हैं, वह अगर हमारे पास आते हैं तो क्या वह शरणार्थी बनकर रहेंगे? क्या हम उनको हम नागरिकता नहीं देंगे? तो इसलिए यह बिल पारित किया गया है कि आसपास के मुस्लिम देशों में जो नॉन मुस्लिम हैं अगर वह कहीं पर प्रताड़ित होते हैं तो हिंदुस्तान ही उनका मूल देश है और हिंदुस्तान में ही उनको नागरिकता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


विज ने कहा कि महात्मा गांधी ने नवाखली में कहा था कि देश का बंटवारा मेरी लाश पर होगा। फिर भी देश का बंटवारा क्यों हुआ और बहुत सारे हिंदू महात्मा गांधी पर विश्वास करके देश का बंटवारा होने से पहले हिंदुस्तान में नहीं आ सके। उन्होंने माना कि महात्मा गांधी देश का बंटवारा नहीं होने देंगे और उन पर भरोसा करते हुए वह लोग वहां पर रुक गए तो आज वह लोग कहां जाएं। इसलिए वह हिंदुस्तान में आएंगे। 
विज्ञापन


विज ने कहा कि ओवैसी तो एक बेहद गैर जिम्मेदार आदमी है और वह अर्थ का अनर्थ करता है। विज ने स्पष्ट किया कि इस बिल में कहीं पर भी हिंदुस्तान में जो रह रहे हैं, चाहे वह किसी भी धर्म के हैं उनके बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। इसलिए ऐसा कहना गलत बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed