{"_id":"602a1b6e8ebc3ee8f533acf8","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-condemn-activist-disha-ravi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज ने दिशा रवि पर साधा निशाना, कहा-देश विरोध का बीज दिमाग में रखने वाले का समूल नाश हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज ने दिशा रवि पर साधा निशाना, कहा-देश विरोध का बीज दिमाग में रखने वाले का समूल नाश हो
Mon, 15 Feb 2021 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज ने दिशा रवि पर साधा निशाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक्टिविस्ट दिशा रवि पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश विरोध का बीज दिमाग में रखने वाले का समूल नाश कर देना चाहिए। चाहे वह दिशा रवि हो या फिर कोई और।
विज्ञापन
रविवार को ही किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि को गिरफ्तार किया था। ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले की जांच कर रही स्पेशल सेल ने रवि की गिरफ्तारी की थी। 22 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि की बेंगलुरु से गिरफ्तारी हुई थी। दिशा फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैंपैन की फाउंडरों में से एक हैं। दिशा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर तमाम विपक्षी नेता दिशा की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह #दिशा_रवि हो यां कोई और ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) February 15, 2021
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने दिशा रवि से पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी। हालांकि पुलिस ने सात दिन की हिरासत की मांग की थी। उसका कहना था कि केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक साजिश की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। साथ ही इसमें खालिस्तान से जुड़े लोगों का हाथ होने का भी शक है। दिशा रवि कोर्ट रूम में रो पड़ी और जज से कहा कि उसने केवल दो लाइनें एडिट की थीं और वह किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करना चाहती थी।